Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देवेन्द्र फडणवीस का बड़ा बयान, कराची एक दिन होगा हिन्दुस्तान का हिस्सा :-
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

देवेन्द्र फडणवीस का बड़ा बयान, कराची एक दिन होगा हिन्दुस्तान का हिस्सा :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_1large_01_devendra-fadnavis01

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संकट के बीच कराची हलवे को लेकर राजनीति उफान पर है। इस मामले पर भाजपा और शिवसेना आमने-सामने आ गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि हम अखंड भारत पर विश्वास करते हैं। फडणवीस ने कहा कि हम यह भी मानते हैं कि कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा। मुंबई में शिवसेना के एक कार्यकर्ता द्वारा मिठाई की एक दुकान के मालिक से दुकान के नाम से ‘कराची’ शब्द हटाने के लिए कहने के घटनाक्रम पर फडणवीस ने कहा कि हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।

devendra Fadnavis's big statement, "... then we will give BJP government in  the state as well" | फडणवीस का बड़ा बयान, "...तब राज्य में भी बीजेपी की  सरकार देंगे" | Navabharat (नवभारत)

लव जिहाद पर कानून लाना सही : फडणवीस ने कि देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएं घट रही हैं, इसलिए इन्हें रोकने के लिए कानून लाना उचित है। फडणवीस कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक आरोप के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद शब्द रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने का आरोप लगाया है।
इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी छद्म धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। वे सोचते हैं कि हिन्दुओं पर हमले करना और उन्हें अपशब्द बोलना धर्मनिरपेक्षता है। उन्होंने कहा कि देश में लव जिहाद हो रहा है और केरल में भी इस बात को माना गया है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब इस तरह की बातें सामने आती हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कानून बनाए। भाजपा शासित कुछ राज्यों ने तथाकथित लव जिहाद की रोकथाम के लिए योजनाएं बनाई हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में 11-12 दिसंबर से लोगों को लगना शुरू हो जाएगी कोरोना वैक्सीन :-
Next: उद्धव ठाकरे की अपील, लॉकडाउन से बचने के लिए करें कोविड नियमों का कड़ी तरह से पालन :-

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 17 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.