Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिका में 11-12 दिसंबर से लोगों को लगना शुरू हो जाएगी कोरोना वैक्सीन :-
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

अमेरिका में 11-12 दिसंबर से लोगों को लगना शुरू हो जाएगी कोरोना वैक्सीन :-

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

अमेरिका में 11 या 12 दिसंबर से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो सकता है। व्हाइट हाउस की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गई।
शुक्रवार को अमेरिका की दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी साझेदार बायोएनटेक ने अपने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति लेने के लिए अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) में आवेदन किया था और एफडीए की टीके से संबंधित परामर्श समिति की 10 दिसंबर को बैठक होनी है।

COVID-19 को लेकर दिल खुश करने वाली खबर: चीन में कोरोना वैक्सीन का 14 लोगों  पर ट्रायल सफल, जानें कब आएगा बाजार में

अमेरिका में कोरोनावायरस टीकाकरण कार्यक्रम के प्रमुख डॉक्टर मोनसेफ स्लाउ ने कहा कि हमारी योजना मंजूरी मिलने के 24 घंटे के अंदर टीकों को टीकाकरण कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचाने की है, लिहाजा मुझे लगता है कि मंजूरी मिलने के 2 दिन बाद 11 या 12 दिसंबर से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

फाइजर ने सौंपा आवेदन : अमेरिकी कंपनी फाइजर ने कहा है कि 11 दिसंबर को अमेरिका में कोरोनावायरस का पहला टीका लगाया जा सकता है। अमेरिका में कोरोना टीका के प्रमुख मोन्सेफ सलौई ने इसकी जानकारी दी।
फाइजर ने शनिवार को अमेरिका के फूड एंड ड्रग प्रशासन (एफडीए) को एक आवेदन सौंपा है और उसमें टीका के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत मांगी है।

एफडीए टीका सलाहकार समिति की बैठक 10 दिसंबर को होनी है। सलौई ने कहा कि अगर बैठक में इजाजत मिल जाती है तो टीका अगले दिन उपलब्ध हो सकता है। हमारा लक्ष्य अनुमति मिलने के 24 घंटे के अंदर टीका को उन जगहों पर पहुंचाना है जहां टीकाकरण का काम होगा। मुझे उम्मीद है कि 11 या 12 दिसंबर को ऐसा हो सकता है। गत बुधवार को फाइजर ने कोरोना के खिलाफ 95 फीसदी प्रभावी टीका विकसित करने की घोषणा की थी और इसके लिए वह सरकार से आपातकालीन इस्तेमाल की मांग कर रहे हैं।

अमेरिका कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका में अब तक 1.25 करोड़ से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि 2.62 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 74.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, लेकिन अभी भी 48.73 लाख एक्टिव केस हैं।

Post navigation

Previous: आतंकी हमले की साजिश पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई कड़ी फटकार :-
Next: देवेन्द्र फडणवीस का बड़ा बयान, कराची एक दिन होगा हिन्दुस्तान का हिस्सा :-

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.