Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, जबरदस्त तेजी से चांदी रिकॉर्ड स्तर के करीब, जानिए रेट
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

सोने की वायदा कीमतों में भारी उछाल, जबरदस्त तेजी से चांदी रिकॉर्ड स्तर के करीब, जानिए रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
05_08_2020-gold_pexels_4_20593670

घरेलू वायदा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार सुबह सोने और चांदी दोनों की ही कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव सोमवार सुबह 1.30 फीसद या 652 रुपये की तेजी के साथ 50,956 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 वायदा के सोने का भाव इस समय 1.35 फीसद या 681 रुपये की बढ़त के साथ 51,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी सोने के भाव में सोमवार सुबह भारी बढ़त देखने को मिली।

उधर चांदी की घरेलू वायदा कीमतें जबरदस्त उछाल के चलते अपने उच्चतम स्तर के करीब आ गई हैं। एमसीएक्स पर सोमवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 5.01 फीसद या 3402 रुपये की तेजी के साथ 71,309 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा वैश्विक बाजार में भी सोमवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.14 फीसद या 21.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,910.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.16 फीसद या 21.78 डॉलर की तेजी के साथ 1,903.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर सोमवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार सुबह कॉमेक्स पर मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव 5.58 फीसद या 1.45 डॉलर की तेजी के साथ 27.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 5.25 फीसद या 1.35 डॉलर की तेजी के साथ 27.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशनभोगी अब इस तारीख तक जमा करा सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र, मिली बड़ी राहत
Next: मिथुन चक्रवर्ती की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान सेट पर तबीयत अचानक हुई ख़राब

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.