Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • KBC 11: अमिताभ हुए भावुक : मां-बाप ने बचपन में छोड़ा, अकेलेपन से जूझती रहीं मरियटा की कहानी सुन
  • मनोरंजन

KBC 11: अमिताभ हुए भावुक : मां-बाप ने बचपन में छोड़ा, अकेलेपन से जूझती रहीं मरियटा की कहानी सुन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (6)

कौन बनेगा करोड़पति 11′ में गुरुवार को हॉट सीट पर दिल्ली की मरियटा मेंडिस हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रहीं। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड में उनसे जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा सवाल पूछा गया।
सवाल: जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी इन घटनाओं को पहले से बाद के क्रम में लगाएं।

A.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होना B.कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्र C.भारत छोड़ो आंदोलन D.लोकसभा सांसद के रूप में चुनाव
जवाब: B.कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्र
A.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होना
C.भारत छोड़ो आंदोलन
D.लोकसभा सांसद के रूप में चुनाव

हॉट सीट पर बैठने के बाद मरियटा फूट-फूटकर रोने लगीं जिसके बाद अमिताभ उन्हें शांत कराने पहुंचे। मरियटा मूलत: रायगढ़ की रहने वाली हैं। उनके मां-बाप ने उन्हें बचपन में ही छोड़ दिया था। मिशनरी चैरिटी ने उन्हें गोद ले लिया, जिसकी वजह से मरियटा दिल्ली पहुंची।
39 वर्षीय मरियटा पेशे से फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव हैं। मरियटा ने बताया कि ‘कई बार अकेलापन महसूस होता है। शाम को जब घर पहुंचती हूं तो लगता है कि कम से कम पानी पूछने वाला तो कोई हो।’ वो जीते हुए पैसों से अपना एक घर खरीदना चाहती हैं।मरियटा की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी इमोशनल हो गए। उन्होंने मरियटा से कहा, ‘आज से आप अकेली नहीं हैं। हम सब आपके परिवार का हिस्सा हैं तो आप खुश रहिए। उम्मीद है आप एक सुंदर घर बना सकें।’
शो में अमिताभ बच्चन ने खुद की फिल्म से जुड़ा एक सवाल पूछा-
सवाल: इनमें से कौन से अभिनेता फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का हिस्सा नहीं थे?
जवाब: आमिर खान
इस सवाल के विकल्प में अमिताभ बच्चन का नाम भी था। इस दौरान अमिताभ इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने कंप्यूटर जी से पहले ही जवाब दे दिया। शो में मरियटा 3.20 लाख जीतने में कामयाब रहीं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नॉमिनेट हैं ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें कौन हो सकता है घर से बाहर
Next: रणवीर के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं दीपिका, सिर पर पल्लू डाले आईं नजर

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.