Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नॉमिनेट हैं ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें कौन हो सकता है घर से बाहर
  • मनोरंजन

नॉमिनेट हैं ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें कौन हो सकता है घर से बाहर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (5)
‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में इस बार घर से बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। इन सदस्यों में दो सदस्यों को ‘बिग बॉस’ ने खुद दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इन सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल हैं। इन दोनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। ‘वीकेंड का वार’ से पहले जानिए इस हफ्ते कौन से सदस्य घर से बाहर जा सकते हैं।

खबर लिखे जाने तक ‘बिग बॉस 13’ ऑनलाइन वोटिंग साइट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। सिद्धार्थ को 34.95% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आसिम रियाज हैं। आसिम को 19.9% फीसदी वोट, तीसरे नंबर पर शहनाज कौर गिल हैं। शहनाज को 12.72% फीसदी वोट मिले हैं।
चौथे नंबर पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी को 10.36% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर हिमांशी खुराना 3.85% फीसदी वोटों के साथ हैं जबकि छठे नंबर पर पारस छाबड़ा हैं। पारस को 3.72% फीसदी वोट मिले हैं।
बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करें तो सातवें नंबर पर आरती सिंह हैं। आरती को 3.28% फीसदी वोट, आठवें नंबर देवोलीना भट्टाचार्य हैं। देवोलीना को 2.91% फीसदी वोट मिले हैं। नौवें नंबर पर अरहान खान हैं। अरहान को 2.82% फीसदी वोट, विशाल आदित्य सिंह को 2.79% फीसदी वोट और माहिरा शर्मा को 2.7% फीसदी वोट मिले हैं।
इन आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम वोट माहिरा शर्मा को और उसके बाद विशाल आदित्य सिंह को मिले हैं। ऐसे में अगर घर से एक कंटेस्टेंट बेघर होता है तो वह माहिरा शर्मा हो सकती हैं और अगर दो जाते हैं तो माहिरा के अलावा विशाल आदित्य सिंह हो सकते हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि ‘वीकेंड का वार’ के दिन सलमान खान जनता के वोट के आधार पर किसे घर से बाहर का रास्ता दिखाते हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लॉन्च हुआ Vivo S5, चार कैमरे के साथ मिलेगी पंचहोल डिस्प्ले, जानें कीमत
Next: KBC 11: अमिताभ हुए भावुक : मां-बाप ने बचपन में छोड़ा, अकेलेपन से जूझती रहीं मरियटा की कहानी सुन

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.