Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रियंका ने की जल्दबाजी में गलती, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
  • मनोरंजन

प्रियंका ने की जल्दबाजी में गलती, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (8)
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के नाम की गूंज अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में सुनने को मिलती है। फिल्मों के अलावा प्रियंका पति निक जोनस और अपने सुसराल वालों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। परिवार और सुसराल वालों के साथ प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं, लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसी तस्वीर साझा कर दी है जिसके चलते उनकी काफी चर्चा हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी मां मधु चोपड़ा और दो करीबियों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। मां और करीबियों के साथ प्रियंका काफी अच्छी दिख रही हैं, लेकिन इस तस्वीर में प्रियंका के एक पैर में सेंडल नजर आ रही है जबकि दूसरे पैर में उन्होंने कुछ भी नहीं पहना है। इस तरह की तस्वीर को जल्दीबाजी में खिंचवाना ही कहा जा सकता है। 

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है और उनके फैंस भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। ऐसे में अब प्रियंका के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल प्रियंका और निक जोनस ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नया घर खरीदा है और इस घर की कीमत सुनकर आप भी जरूर कहेंगे- ओ माय गॉड। 

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है। इस संपत्ति की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। यानी अगर इस संपत्ति की कीमत भारतीय करेंसी में मांपे तो इस संपत्ति की कीमत 144 करोड़ रुपए  है। रिपोर्ट के मुताबिक जोनस ब्रदर्स लॉस एंजिल्स के पड़ोस में एनसिनो नामक जगह में बहुत पैसा निवेश कर रहे हैं। सभी भाइयों ने मिलकर अभी तक उस जगह पर संपत्ति के लिए कुल 34.1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। निक- प्रियंका से पहले सोफी टर्नर ने अपने पति के साथ 15,000 स्क्वायर फीट घर के लिए 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।

रिपोर्ट के अनुसार निक-प्रियंका के नए घर में सात बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। वहीं सोफी टर्नर के नए घर में 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। बता दें कि अगस्त में ऐसी खबर सामने आई थी कि निक ने अपना बैचलर घर बेच दिया था और वह प्रियंका के साथ घर शेयर करने के लिए एक नए घर की तलाश कर रहे थे। पता हो कि निक-प्रियंका ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रणवीर के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचीं दीपिका, सिर पर पल्लू डाले आईं नजर
Next: ‘वॉर’ बनी 2019 की कमाई वाली फिल्म, टॉप 5 में हैं ये चार

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.