Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नए साल पर जानिए टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम, 2021 में इन टीमों से खेलेगी सीरीज
  • खेल
  • देश

नए साल पर जानिए टीम इंडिया का पूरा कार्यक्रम, 2021 में इन टीमों से खेलेगी सीरीज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (39)

भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए नया साल नए रोमांच लेकर आए इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूरा इंतजाम कर रखा है। पिछले साल कोरोना महामारी फैलने की वजह से कई सीरीज रद हुए और लगातार लोगों के खेल से दूर रहना पड़ा। इस नए साल में कैसा रहेगा भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम जान लीजिए।

साल का आगाज भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के साथ करेगी। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच सिडनी में यह मैच खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी टेस्ट 15 से 19 जनवरी के बीच ब्रिसबेन में होगा।

इसके बाद भारतीय टीम को फरवरी और मार्च के बीच इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। यहां दोनों देशों के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 3 वनडे और फिर 5 टी20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें आमने सामना होंगी। अप्रैल से मई के बीच इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाना है।

जून- जुलाई में भारत को श्रीलंका का दौरा करना है जहां पहले टी20 सीरीज में खेलना है और फिर एशिया कप का आयोजन किया जाएगा। पिछले साल कोरोना की वजह से इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया था। जुलाई में भारत को जिम्बाब्वे का दौरा करना है जहां तीन वनडे मैच खेला जाएगा।

अगस्त में भारत की टीम इंग्लैंड के अहम दौरे पर जाएगी जहां भारत को 5 मैचों की टेस्ट सीरजी में खेलना है। यह दौरा भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। अगस्त से सितंबर के बीच टीम इंडिया इंग्लैंड में ही रहेगी।

आइसीसी टी20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका टीम भारत का दौरा करेगी। इस सीरीज के बाद भारत में अक्टूबर में विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। साल के आखिर में न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी जहां नवंबर और दिसंबर के बीच दो टेस्ट के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज में टीमों का मुकाबला होगा।

2021 में भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा कार्यक्रम 

भारत- ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच जनवरी

इंग्लैंड का भारत दौरा – फरवरी से मार्च

आइपीएल  2021 – अप्रैल से मई

भारत का श्रीलंका दौरा और एशिया कप – जून जुलाई

भारत का जिम्बाब्वे दौरा- जुलाई

भारत का इंग्लैंड दौरा – अगस्त से सितंबर

साउथ अफ्रीका का भारत दौरा- अक्टूबर

आइसीसी टी20 विश्व कप 2021

न्यूजीलैंड का भारत दौरा – नवंबर से दिसंबर

भारत का साउथ अफ्रीका का दौरा – दिंसबर

 

Post navigation

Previous: श्रीसंत उतरे मैदान पर, आक्रामक गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को स्लेजिंग करते आए नजर
Next: स्टॉक मार्किट: नए वर्ष के पहले दिन बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआत में इन कंपनियों के चढ़े शेयर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.