Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने के वायदा भाव में आई मामूली तेजी, चांदी के भी बढे दाम, जानें क्या हैं रेट
  • देश
  • बिजनेस

सोने के वायदा भाव में आई मामूली तेजी, चांदी के भी बढे दाम, जानें क्या हैं रेट

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (41)

सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को मामूली तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 11:19 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 49 रुपये यानी 0.10 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में फरवरी अनुबंध वाले सोने का दाम 50,151 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। साल के पहले कारोबारी सत्र में सोना 50,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला था और बाद में इसमें और तेजी देखने को मिली। 

वायदा बाजार में चांदी की कीमत 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:20 बजे मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 118 रुपये यानी 0.17 फीसद की तेजी के साथ 68,223 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 68,105 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का भाव 

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 1.70 डॉलर यानी 0.09 फीसद की तेजी के साथ 1,895.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने की कीमत 0.31 डॉलर यानी 0.02 फीसद की बढ़त के साथ 1,898.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.16 डॉलर यानी 0.61 फीसद की गिरावट के साथ 26.41 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। हालांकि, हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 26.40 डॉलर पर सपाट रही।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टॉक मार्किट: नए वर्ष के पहले दिन बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, शुरुआत में इन कंपनियों के चढ़े शेयर
Next: रणबीर कपूर की अगली फिल्म एनिमल का किया एलान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.