Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने PM मोदी को पत्र लिखकर 20 लाख वैक्सीन डोज भेजने का अनुरोध किया
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने PM मोदी को पत्र लिखकर 20 लाख वैक्सीन डोज भेजने का अनुरोध किया

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (34)

भारत में बनी दो स्वदेशी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलने के बाद देश में जल्द कोविड टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख जल्द से जल्द कोविड वैक्सीन भेजने का अनुरोध किया है।

दुनिया में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील दूसरे स्थान पर है, ऐसे में ब्राजील में वैक्सीनेशन की शुरुआत न हो पाने व देरी होने के कारण ब्राजील पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।

ब्राजील के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस खत को जारी किया है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि मैं भारतीय टीकाकरण कार्यक्रम पर बिना कोई आंच आए हमारे राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम को तत्काल कार्यान्वयन के लिए 20 लाख वैक्सीन डोज की आपूर्ति करने की अपील करता हूं।

बोलसोनारो ने प्रधानमंत्री मोदी को यह संदेश ऐसे वक्त में भेजा है, जब एक दिन पहले ही ब्राजील सरकार द्वारा संचालित फियोक्रूज बॉयोमेडिकल सेंटर ने कहा था कि ब्राजील में एस्ट्राजेनेका की लाखों डोज इस महीने के अंत से पहले शायद नहीं पहुंच पाएंगी।

फियोक्रूज ने कहा है कि वह वैक्सीन की डोज के लिए बातचीत कर रहा है। इसमें भारत से मंगाई जाने वाली 20 लाख डोज प्रमुख है। इसके पहले फियोक्रूज ने भारत से पहुंचने वाली एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को आपात उपयोग की अनुमति देने की अपील की थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए PM मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन
Next: बंगाल : बर्दमान के कटवा में जेपी नड्डा का रोड शो, CRPF की कंपनी तैनात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.