Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए PM मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन
  • देश
  • मुख्य समाचार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए PM मोदी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
09_01_2021-pm-narendra-modi_21253965

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए इस कमेटी का गठन किया गया है। यह उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी 2021 से शुरू होने वाली एक साल की लंबी स्मृति के लिए तैयार की गई गतिविधियों का फैसला करेगी। संस्कृति मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती भी आ रही है. राज्य की ममता सरकार ने इसके मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है. कुछ दिनों पहले ममता बनर्जी ने अपने भाषणों में इस बात का जिक्र भी किया था. आज पीएम मोदी ने भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को लेकर ट्वीट किया है. खास बात यह है कि इसी बात को लेकर पीएम मोदी ने एक ट्वीट बंगाली में भी किया है. जिससे उम्मीद की जा रही है कि इस साल केंद्र सरकार भी बोस की जयंती को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है.

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बहादुरी सर्वविदित है. एक विद्वान, सैनिक और राजनेता की उत्कृष्टता, हम जल्द ही उनके 125 वें जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे. इसके लिए एक उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है. आइए, इस खास मौके को भव्य तरीके से पेश करते हैं!”

बता दें कि केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया है. यह उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी, 2021 से शुरू होने वाले एक वर्ष के स्मरणोत्सव के लिए गतिविधियों पर निर्णय करेगी. उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. ये कार्यक्रम भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के महान योगदान के लिए आभार के रूप में आयोजित किए जाने हैं.

जानकारी के मुताबिक इस समिति के सदस्यों में विशेषज्ञ, इतिहासकार, लेखक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य और साथ ही आजाद हिंद फौज और आईएनए से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे. यह समिति दिल्ली, कोलकाता और नेताजी और आजाद हिंद फौज से जुड़े अन्य स्थानों, जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी है, की गतिविधियों का मार्गदर्शन करेगी.

Post navigation

Previous: प्रियंका चोपड़ा ने यूके लॉकडाउन नियमों का किया उल्लंघन तो पुलिस ने किया यह काम
Next: ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने PM मोदी को पत्र लिखकर 20 लाख वैक्सीन डोज भेजने का अनुरोध किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.