Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट, अगले 24 घंटों में देश में भयंकर सर्दी रहेगी : मौसम विभाग
  • देश
  • मेन स्लाइड

रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट, अगले 24 घंटों में देश में भयंकर सर्दी रहेगी : मौसम विभाग

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (23)
देश भर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। एक ओर जहां पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भयंकर सर्दी रहने की बात कही है, लेकिन सोमवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जहां बीती शनिवार रात पिलानी 1.4 डिग्री सेल्सियस न्यनूतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इसी तरह चुरू में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गंगानगर में यह 2.5, जैसलमेर में 6.1 , बीकानेर में 6.3 और अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अनेक हिस्सों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण गरीबों की हालत खराब हो गई है।

उत्तर भारत के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 से 25 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ था, इससे शनिवार को मैदानी इलाकों में कम धुंध पड़ी।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश के सात जिलों सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व कांगड़ा में धुंध सुबह दो-तीन घंटे रहने के बाद छंट जा रही है। कुछ स्थानों पर सुबह करीब 10 बजे सूरज की किरणें धरती पर पड़ रही हैं।

Post navigation

Previous: केवड़िया देश का कोई छोटा-मोटा शहर नहीं रह गया, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने इस स्थान की रूप रेखा पूरी तरह से बदल दी है : PM मोदी
Next: दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के साइड इफ्केट के 51 मामले सामने आए एक शख्स अस्पताल में भर्ती

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.