Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ट्रंप के फैसलों के खिलाफ अपना रुख सख्त किया..
  • विदेश

ट्रंप के फैसलों के खिलाफ अपना रुख सख्त किया..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
tuytt
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध महाभियोग प्रक्रिया के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप के फैसलों के खिलाफ अपना रुख सख्त कर लिया है। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने कहा कि ट्रंप ने यूक्रेन के मामले में घूसखोरी की बात पहले ही स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी संविधान के तहत महाभियोग चलाने लायक मामला है। इसे लेकर रिपब्लिकन नेताओं ने डेमोक्रेटों पर आरोप लगाए।

नैंसी पेलोसी ने कहा, ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पर सैन्य मदद की घूस के बदले प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेट के खिलाफ राजनीतिक जांच के लिए दबाव बनाया, यह एक तरह से घूसखोरी ही है। ट्रंप की यह स्वीकारोक्ति उनके विरुद्ध महाभियोग चलाने के लिए काफी है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने अपने विरोधी जो बिडेन और उनके बेटे के खिलाफ यूक्रेन की गैस कंपनी में भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए यूक्रेन पर दबाव डाला।

जांच समिति के पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। इस बयान पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए हैं। सांसद कैविन मैककार्थी ने इसे फिजूल की कवायद बताते हुए कहा कि कोई भी डेमोक्रेट यह साबित नहीं कर पाया है जो राष्ट्रपति की भूमिका को गलत साबित कर सके। इसलिए ये कोशिशें सफल नहीं हो पाएंगी।

महाभियोग जांच परिवार के लिए ‘बहुत कठिन’ : ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने महाभियोग जांच को उनके परिवार के लिए ‘बहुत कठिन’ बताया। ट्रंप ने कहा, ‘मुझे एक समस्या है। मेरे लिए महाभियोग एक गंदा शब्द है, यह मेरे परिवार के लिए बहुत अनुचित और बहुत कठोर है।’ बता दें कि महाभियोग के केंद्र में मौजूद प्रमुख शख्स बिडेन अगले साल राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से ट्रंप को चुनौती देने वालों में सबसे आगे चल रहे हैं।

Post navigation

Previous: मन्नार चुनाव में वोट डालने के लिए मतदाताओं की बसाे पर पत्थर फेंके और गोलियां चलाईं
Next: भारत को ठहराया जिम्मेदार, नफरत के लिए इमरान ने,

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.