Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बजट में अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए भी कुछ प्रावधान करे सरकार : पूर्व सीएम अखिलेश यादव
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राज्य

बजट में अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए भी कुछ प्रावधान करे सरकार : पूर्व सीएम अखिलेश यादव

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (33)

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साल 2020-21 का बजट पेश होने से पहले नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है. सपा अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार इस बजट में देश की एकता, सामाजिक सौहार्द और अभिव्यक्ति की आज़ादी की पुनर्स्थापना के लिए भी कुछ प्रावधान करे. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की विघटनकारी नीतियों से ये सब खंडित हो गया है.

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “भाजपा सरकार से बस इतनी गुजारिश है कि वो इस बार बजट में देश की एकता, सामाजिक सौहार्द, किसान-मजदूर के सम्मान, महिला-युवा के मान और अभिव्यक्ति की आजादी की पुनर्स्थापना के लिए भी कुछ प्रावधान करे क्योंकि भाजपा की विघटनकारी नीतियों से ये सब बहुत खंडित हुआ है. देशहित मे जारी!” उल्लेखनीय है कि आज देश का आम बजट पेश होने वाला है.

इस दफा बजट 2021 के लिए मोबाइल ऐप के जरिए आमजन बजट को सीधे मोबाइल पर देख सकेंगे. साथ ही बजट से संबंधित सभी अपडेट्स भी देख सकेंगे. इस ऐप में 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज भी रहेंगे. जिसमें सालाना वित्तीय विवरण,अनुदान की मांग आदि भी उपलब्ध रहेंगे. इस मोबाइल ऐप में डाउनलोड, प्रिंट, सर्च, जूम इन और आउट, स्क्रॉलिंग आदि लिंक भी रहेगी. बता दें कि यह ऐप NIC ने तैयार किया है. मोबाइल ऐप में हिंदी और अंग्रेजी की सुविधा भी मिलेगी. वहीं वित्त मंत्री के बजट भाषण के बाद सारे डाक्यूमेंट्स भी देखे जा सकते हैं.

भाजपा सरकार से बस इतनी गुज़ारिश है कि वो इस बार बजट में देश की एकता, सामाजिक सौहार्द, किसान-मज़दूर के सम्मान, महिला-युवा के मान और अभिव्यक्ति की आज़ादी की पुनर्स्थापना के लिए भी कुछ प्रावधान करे क्योंकि भाजपा की विघटनकारी नीतियों से ये सब बहुत खंडित हुआ है।

देशहित मे जारी!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2021

Post navigation

Previous: टीकाकरण के बीच जारी कोरोना का कहर, 24 घंटों में मिले 11 हजार नए मरीज, 118 की मौत
Next: बिहार में 94 हज़ार शिक्षकों की नियुक्ति अटकी, डिग्रियों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रदान होगा नियुक्ति पत्र

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.