Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • टीकाकरण के बीच जारी कोरोना का कहर, 24 घंटों में मिले 11 हजार नए मरीज, 118 की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

टीकाकरण के बीच जारी कोरोना का कहर, 24 घंटों में मिले 11 हजार नए मरीज, 118 की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (32)

देशभर में कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण के बीच कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है. देश में पिछले 24 घंटों में 11,427 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 118 लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी. नए मरीजों की संख्या कल आए मामलों से 12% कम है.

पिछले 24 घंटों में 11,858 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली. देश में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1,07,57,610 हो गए हैं, इनमें 1,68,235 का अभी इलाज चल रहा है. कोरोना ने अब तक देशभर में 1,54,392 लोगों की जान ले ली. वहीं 1,04,34,983 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संकम्रण के 226 नए मामले, तीन लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 226 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,55,112 पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से तीन और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,810 हो गयी है. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल, ग्वालियर और दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,585 नए मामले आए, 40 मौतें हुईं
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 2,585 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,26,399 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण से 40 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 51,082 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में दिन में 1,670 और मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिलने के साथ अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 19,29,005 हो गई. राज्य में अब 45,071 मरीजों का इलाज चल रहा है.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नये मामले सामने आये
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 95 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,17,491 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. उन्होंने बताया कि इस दौरान संक्रमण के 95 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,17,491 हो गयी जिनमें से 2161 रोगी उपचाराधीन हैं. नये मामलों में जयपुर में 23, कोटा में 16, अलवर में 10, उदयपुर में सात नये संक्रमित शामिल हैं.

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नये मामले सामने आये
उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 96,129 हो गई. इस बीच, 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत 2,437 और लाभार्थियों को कोविड के टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ अब तक कुल 31,228 लोगों को टीका लगाया जा चुका है. यहां राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से सर्वाधिक 28 मामले देहरादून जिले में दर्ज किये गये जबकि हरिद्वार में 12, नैनीताल में 10, उधमसिंह नगर में नौ और चंपावत और रूद्रप्रयाग में एक—एक मामला सामने आया. प्रदेश के 13 में से सात जिलों में इस महामारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है.

Post navigation

Previous: मुंबई: पटरी से उतरी CSMT-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन की एक बोगी, 3 रेलगाड़ियों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
Next: बजट में अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए भी कुछ प्रावधान करे सरकार : पूर्व सीएम अखिलेश यादव

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.