Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात में 6 महानगरपालिका के लिए 21 फरवरी को मतदान, बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार का किया आगाज
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

गुजरात में 6 महानगरपालिका के लिए 21 फरवरी को मतदान, बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार का किया आगाज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
12_02_2021-11udnp8_21360050_050

गुजरात में 6 महानगरपालिका के लिए 21 फरवरी को मतदान होना है। इसमें बीजेपी और कांग्रेस के साथ इस बार आप और एआईएमआईएम भी चुनावी मैदान में है। इसकी कड़ी में बीजेपी और कांग्रेस ने गुरुवार से चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया।

गुजरात बीजेपी ने निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को विधिवत रूप से चुनाव प्रचार का आगाज किया। अहमदाबाद के कांकरिया में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर अहमदाबाद के सभी 192 पार्षद उम्मीदवार के साथ-साथ सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर तथा बड़ोदरा के बीजेपी प्रत्याशियों को वर्चुअल संकल्प दिलाया।

इस मौके पर कई प्रचार रथ भी रवाना किये गए। मुख्यमंत्री विजय रुपानी उपमुख़्यमंत्री नितिन पटेल गृहमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में लिया जा रहा ये संकल्प चुनाव जितने के बाद पार्षद बनने वाले उम्मीदवारों को कितना याद रहेगा इस पर तो सालों से सवाल होता रहा है लेकिन इतना जरुर है की बीजेपी स्थानीय निकाय चुनावों को जितने में भी कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती।

वहीं कांग्रेस ने मीडिया के सामने शपथ पत्र पेश कर चुनाव जितने पर शहरी जनता को खूब रेवड़ी बाटने के वादे कर दिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा, विपक्ष नेता परेश धनाणी समेत कई बड़े नेताओं ने शपथ पत्र पेश कर गुजराइट थीम लांच की। जिसके तहत चुनाव जितने के बाद कांग्रेस ने फ्री स्कीम्स के लिए गुजराइट कार्ड लाने की बात कही। कांग्रेस ने टैक्स में 50 फीसदी कटौती, कारपोरेशन में नौकरी, कॉन्ट्रैक्ट प्रथा रद्द करना, पवनपुत्र इमरजेंसी सेवा और सड़क पानी बिजली जैसी मुलभूत सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त करने जैसे कई वायदे किये।

Post navigation

Previous: योगी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए संकल्पित है : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
Next: असम सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल के दाम में की इतने रुपये की कटौती, शराब पर भी 25 फीसदी घटाई ड्यूटी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.