Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रिलायंस जियो ने जियो कॉल (Jio Call App) एप को पेश किया
  • गैजेट्स

रिलायंस जियो ने जियो कॉल (Jio Call App) एप को पेश किया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
erte

रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। जियो लगातार उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए अपने सेवाओं को बेहतर बना रही है। इतना ही नहीं बीते कई सालों में कंपनी ने इंटरनेट को ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाया है। अब जियो ने अपनी लैंडलाइन सेवा को अपडेट किया है, जिसको फाइबर के साथ लॉन्च किया था। इस अपडेट के जरिए यूजर्स लैंडलाइन की कॉल का जवाब अपने फोन से दे सकेंगे।

दरअसल, रिलायंस जियो ने जियो कॉल (Jio Call App) एप को पेश किया है, जिसके जरिए लैंडलाइन की कॉल का जवाब मोबाइल से दिया जा सकेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को लैंडलाइन के नंबर से वीडियो कॉल करने की सुविधा भी मिलेगी।

जियोकॉल एप

जियो के ग्राहक अब इस एप के जरिए लैंडलाइन के नंबर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकेंगे। कॉलिंग करने के लिए यूजर के पास एक जियो सिम और जियो फाइबर कनेक्शन होना अनिवार्य है। वहीं, जियोकॉल एप गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध है।

जियोकॉल एप से ऐसे होती है कॉल

कॉल करने के लिए आपको सबसे पहले जियोकॉल एप में जाकर फिक्स्डलाइन प्रोफाइल ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका दस अंकों वाले लैंडलाइन नंबर कॉन्फिगर हो जाएगा। अब आप लैंडलाइन नंबर से कॉल करने के साथ कॉल का जवाब दे सकेंगे। इसके अलावा आपको जियो टीवी फाइबर से वीडियो कॉल की सुविधा भी मिलेगी।

जियोकॉल एप में मिलेंगी एसएमएस और ग्रुप चैट की सुविधा

जियो अपने ग्राहकों को इस एप में आरसीएस (RCS) की सेवा देगा, जिसमें एसएमएस, रिच कॉल, ग्रुप चैट, फाइल शेयरिंग और स्टिकर्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। लेकिन इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए अन्य कॉन्टैक्ट्स के पास भी आरसीएस सर्विस होनी चाहिए।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्लाउड गेमिंग के शौक में अब गूगल ने भी शामिल होने की तैयारी
Next: ByteDance जल्द म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप करेगी लॉन्च,

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.