Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ByteDance जल्द म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप करेगी लॉन्च,
  • गैजेट्स

ByteDance जल्द म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप करेगी लॉन्च,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
oppo
टेक कंपनी बाइट डांस (ByteDance) जल्द ही ग्लोबल लेवल पर म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप पेश करने वाली है। इसके लिए कंपनी की सोनी और वॉर्नर म्यूजिक कंपनी के साथ बातचीत चल रही है। वहीं, लोगों को बाइट डांस की इस एप में लोकप्रिय सॉन्ग्स के साथ कई खास फीचर्स मिलेंगे। सूत्रों की मानें तो कंपनी इस एप के जरिए जियो सावन और स्पॉटिफाई को कड़ी टक्कर देगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक कंपनी बाइट डांस म्यूजिंक स्ट्रीमिंग एप को सबसे पहले अमेरिका में पेश करेगी। इसके बाद इस सेवा को भारत, इंडोनेशिया और ब्राजील के बाजार में उतारा जाएगा। इतना ही नहीं यूजर्स इस एप में गानों की शॉर्ट क्लिप्स भी मिलेंगी।

म्यूजिक एप की नहीं मिली अधिक जानकारी

बाइट डांस ने अब तक म्यूजिक एप के नाम से लेकर कीमत तक की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी इस सेवा की कीमत दस डॉलर रखेगी। साथ ही यूजर्स को एपल और स्पॉटिफाई की तरह इसकी भी सब्सक्रिप्शन लेनी होगी।

150 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया टिक टॉक एप

आपको बता दें कि टिक टॉक को गूगल प्ले और एप स्टोर पर 150 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, इस एप को डाउनलोड करने वाले देशों की लिस्ट में भारत पहले स्थान पर है। इतना ही नहीं इस डाउनलोड में भारत की 31 फीसदी (करीब 47 करोड़ बार डाउनलोड) की हिस्सेदारी है।

भारत को मिला पहला स्थान

रिपोर्ट के अनुसार, 27.5 करोड़ भारतीय यूजर्स ने टिक टॉक एप को डाउनलोड किया है। वहीं, यह संख्या इंस्टॉल हुए टिकटॉक एप में 45 फीसदी है। साथ ही इस समय टिक टॉक के प्लेटफॉर्म पर भारतीय यूजर्स की लाखों वीडियो अपलोड हैं। इस एप को अब तक 61.4 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।
आगे पढ़ें

चीन और अमेरिका है पीछे

चीन में टिक टॉक एप को करीब 4.5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं, चीन को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। दूसरी तरफ अमेरिका ने इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। यहां करीब 3.75 करोड़ यूजर्स ने टिक टॉक एप को डाउनलोड किया है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रिलायंस जियो ने जियो कॉल (Jio Call App) एप को पेश किया
Next: 19 दिसंबर को आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.