Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं SIP, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं काम, जानिए….
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं SIP, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं काम, जानिए….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

Systematic Investment Plan (SIP) के जरिये निवेशक म्यूचुअल फंड योजनाओं में नियमित रूप से एक निश्चित राशि निवेश कर सकते हैं। एसआईपी के तहत निवेशकों की ओर से चुने गए म्यूचुअल फंड के लिए बचत खाते से हर महीने एक निश्चित राशि काटी जाती है। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट के अनुसार, SIP के माध्यम से निवेश करना मासिक वेतन पाने वालों के लिए म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने का सबसे अच्छा तरीका है।

यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास बड़ी रकम नहीं है। कई ऐसी विभिन्न योजनाएं हैं जो निवेशक को 500 रुपये की राशि के साथ SIP शुरू करने की अनुमति देती हैं।

कैसे शुरू करें ऑनलाइन SIP

  • SIP शुरू करने के लिए पैन कार्ड, एक एड्रेस प्रूफ, एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक चेक बुक की जरूरत होती है।
  • म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए अपने ग्राहक को जानिए (KYC) आवश्यकताओं का पालन करना होता है।
  • केवाईसी पूरा होने के बाद आप फंड हाउस की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद का SIP चुन सकते हैं।
  • नया खाता रजिस्टर्ड करने के लिए ‘अब रजिस्टर करें’ लिंक की जांच करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले आपको सभी व्यक्तिगत डिटेल और संपर्क जानकारी भरना होगा।
  • ऑनलाइन लेन-देन के लिए एक यूजर नेम और पासवर्ड चुनना होगा।
  • बैंक खाते का डिटेल देना होगा जिससे SIP का पैसा डेबिट हो जाएगा।
  • अपने यूजरनेम के साथ लॉग-इन करने के बाद आप जिस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं उसे चुनें।
  • एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर आपको इसकी पुष्ट का मैसेज मिल जाएगा।
  • SIP आमतौर पर 35-40 दिनों के अंतराल के बाद शुरू होते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इनको मिलेगा मौका
Next: व्हीलचेअर पर बैठे कपिल शर्मा ने कैमरा देखकर खोया अपना आपा, कहे अपशब्द, देंखे वीडियो

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.