Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इनको मिलेगा मौका
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इनको मिलेगा मौका

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया है। टीम को मंजूरी श्रीलंका के खेल मंत्री नमल राजपक्षा ने दी है। सुरंगा लकमल को टीम में तेज गेंदबाज लाहिरु कुमारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह मिली है, क्योंकि लाहिरु कुमारा को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। कुमारा अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जाएंगे। 23 फरवरी को श्रीलंकाई टीम कैरेबियाई सरजमीं पर पहुंचेगी।0 और तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों के अलावा दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। 3 मार्च से 2 अप्रैल तक ये सीरीज एंटीगा में खेली जानी है। उधर, टीम के चयन से पहले श्रीलंका की टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने सोमवार को श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजी सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। वास ने ये भी सूचना बोर्ड को दे दी है कि वे सपोर्ट स्टाफ के तौर पर वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जाएंगे।

वास के इस्तीफे से नाराज है SLC

श्रीलंका क्रिकेट ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है, “यह विशेष रूप से निराशाजनक है कि आर्थिक तंगी में जिसका कि अभी पूरी दुनिया का सामना कर रही है, वास ने व्यक्तिगत मौद्रिक लाभ के आधार पर टीम के साथ उस समय पर अचानक छोड़ा है, जब टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना होने वाली थी। ये उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना कदम उठाया है। SLC और देश ने उनको एक क्रिकेटर के तौर पर बहुत सम्मान दिया है, लेकिन उन्होंने ये कदम उठाकर सभी को हैरान किया है।”

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), दसुन शनाका, दनुष्का गुनातिलके, पथुम निसंका, अशेन बंदारा, ओशाडा फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, एंजलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, थिसारा परेरा, कमिंडु मेंडिस, वनिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, लाहिरु कुमारा, नुवान प्रदीप, असिता फर्नांडो, दुश्मांता चमीरा, अकिला धनंजया, लक्षन संदाकन, दिलशान मदुशंका और सुरंगा लकमल।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली हिंसा मामले में दो किसान नेता जम्मू से हुए अरेस्ट, पुलिस ने बताया ‘मुख्य साजिशकर्ता’
Next: ऑनलाइन शुरू कर सकते हैं SIP, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं काम, जानिए….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.