Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • खेसारी लाल ने काजल राघवानी से मांगी माफी, कही यह बड़ी बात
  • देश
  • मनोरंजन
  • मेन स्लाइड

खेसारी लाल ने काजल राघवानी से मांगी माफी, कही यह बड़ी बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
khesari-9-jpg_1200x676

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों की स्टार्स की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। आए दिनों दोनों के वीडियोज के साथ ही फोटोज भी वायरल होते रहते हैं। दोनों ही स्टार्स इतने पॉपुलर हैं कि आए दिनों उनके नए के साथ पुराने वीडियोज भी जमकर वायरल होते रहते हैं, वहीं दोनों मीडिया के सामने एक दूसरे पर धोखे का आरोप लगाते नजर आए, लेकिन अब देखा जा सकता है कि दोनों के बीच की दूरियां कम हो रही हैं।

खबरों की माने तो खेसारी लाल ने काजल राघवानी से माफी मांग ली है। एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी ने बताया कि काजल मेरी अच्छी दोस्त हैं। वे एक अच्छी कलाकार हैं। मैं जल्द ही उनके साथ काम करने वाला हूं। हम दोनों ही साथ में काम करेंगे। मैंने उन्हें कोई धोखा नहीं दिया है।

खेसारी ने आगे बोला कि मैंने गलती से बोला था कि मुझे काजल के साथ काम नहीं करना, मुझे ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। मैं जानता हूं कि मैं एक मस्तीखोर इंसान हूं। मैं थोड़ा इमोशनल भी हूं। मैं कभी कभी कुछ भी बोल जाता हूं। मैंने काजल के साथ पहसे भी काम किया  है और आगे भी हम साथ काम करेंगे।

वहीं इन सब के  बाद काजल राघवानी का रिएक्शन भी सामने आया है उन्होंने कहा- आज मैं जिस मुकाम पर हूं मैंने इसे मेहनत से हासिल किया है। बात काम की करें तो मुझे खेसारी और किसी अन्य कलाकार के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वे मुझे बदनाम कर रहे हैं कि मैंने उन्हें धोखा दिया है।

काजल की कही इन बातों के बाद खेसारी लाल ने कहा- जुबानी जंग को अब बंद करिए और काम पर ध्यान दीजिए। उन्होंने आगे कहा कि आपके पास कोई और मुद्दा नहीं बचा है खेसारी के अलावा। मेरे जितना काम करके दिखाओ, पहले बड़े बनकर दिखाओ। मेरे पीछे क्यों पड़े हो, मुझसे आत्महत्या करवाना चाहते हो ? बिल्कुल वैसे जैसे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। बता दूं की मैं कमजोर नहीं हूं। मैं ऐसा नहीं करने वाला।

Post navigation

Previous: महंगाई बढ़ने की आशंका से RBI भी चिंतित, कहा- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती फिलहाल कठिन
Next: सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या हैं कीमतें

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.