Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महंगाई बढ़ने की आशंका से RBI भी चिंतित, कहा- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती फिलहाल कठिन
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

महंगाई बढ़ने की आशंका से RBI भी चिंतित, कहा- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती फिलहाल कठिन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

महंगाई बढ़ने की आशंका से अब आरबीआई भी चिंतित दिख रहा है. दरअसल हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जिस तेजी से इजाफा हो रहा है और इनकी कीमतें रिकार्ड लेवल पर पहुंच चुकी हैं, इससे आरबीआई को महंगाई के मोर्चे पर चिंता सताने लगी है. अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू नहीं हुआ तो यह अर्थव्यवस्था में आ रही रफ्तार के असर को कम कर सकती है.

‘महंगाई बढ़ने से मैन्यूफैक्चरिंग लागत में होगा इजाफा’
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से मैन्यूफैक्चरिंग की लागत बढ़ सकती है. इसका असर महंगाई पर पड़ सकता है. गुरुवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल पर टैक्स की कटौती पर केंद्र और राज्य सरकारों को मिल कर फैसला लेना होगा. उन्होंने कहा कि दरअसल इस वक्त राज्य और केंद्र दोनों की कमाई पर असर पड़ा है. कमाई घटने की वजह से न तो राज्य टैक्स कटौती की हालत में हैं और न केंद्र में. ऐसे में पेट्रोल-डीजल की महंगाई घटने की उम्मीद नहीं की जा सकती.

देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार
हाल में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इससे तेल महंगा हुआ है. लेकिन केंद्र और राज्य दोनों की ओर से इन पर लगाई जाने वाली टैक्स की दरें काफी ऊंची है. यही वजह है कि देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर को भी पार कर गई हैं. डीजल की कीमत भी 90 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई हैं. आरबीआई का लक्ष्य महंगाई को चार से पांच फीसदी के दायरे में रखने का है. लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती नहीं हुई तो खुदरा महंगाई दर बेकाबू हो सकती है. इससे आम आदमी की आमदनी के अलावा आर्थिक विकास दर पर भी नकारात्मक तौर पर असर पड़ेगा.

Post navigation

Previous: आर अश्विन ने टेस्ट में इस इंग्लैंड के बल्लेबाज को सबसे अधिक बार किया है आउट
Next: खेसारी लाल ने काजल राघवानी से मांगी माफी, कही यह बड़ी बात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.