Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अक्षय कुमार की इस साल की चौथी फिल्म ‘गुड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज
  • मनोरंजन

अक्षय कुमार की इस साल की चौथी फिल्म ‘गुड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (17)

3 मिनट 22 सेकेंड के ट्रेलर में अक्षय के अलावा करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में हैं। धर्मा प्रोडक्शन और गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर 18 नवंबर को मुंबई में एक समारोह में रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकारों संग निर्माता करण जौहर, शशांक खेतान और निर्देशक राज मेहता भी नजर आए।  इस फिल्म के जरिए राज निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं।

वहीं करण ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा,  ‘मैं अक्षय के पास दूसरी फिल्म की स्क्रीप्ट लेकर गया था हालांकि अक्षय को वह फिल्म पसंद नहीं आई और जब उन्होंने इस फिल्म की कहानी सुनी तो उन्होंने इस फिल्म को करने की इच्छा प्रकट की। वह हमेशा ही कंटेंट को प्राथमिकता देते हैं। उनके लिए फिल्म का निर्देशक या फिल्म का स्तर मायने नहीं रखता है। वे अब तक 23 नए निर्देशकों की फिल्म कर चुके हैं।’ 

अक्षय ने इस फिल्म की कहानी को लेकर बताया कि यह फिल्म असल घटनाओं को लेकर बनाई गई है। फिल्म की कहानी उन्हें पसंद आई इसलिए उन्होंने यह फिल्म करने का मन बनाया। समारोह में अक्षय ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इन सवाल-जवाबों में उन्होंने बताया कि वह बहुत ही सकारात्मक इंसान हैं और बुरी खबर में भी अच्छी खबर ढूंढते हैं। वहीं अक्षय ने यह भी बताया कि फिल्म जगत में उन्हें यह मुकाम हासिल करने में लेखकों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, ‘मेरे अनुसार फिल्म में लेखक की अहमियत निर्देशक से भी अधिक होती है। अगर कहानी में दम नहीं होगा तो निर्देशक और कलाकार कुछ भी नहीं कर सकते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि किसी भी कलाकार को सफलता दिलाने में लेखक का बहुत ही बड़ा हाथ होता है।’ यह फिल्म 27 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

समारोह में सभी कलाकारों ने मीडिया से भी बातचीत की। करण ने बताया कि इस फिल्म के द्वारा धर्मा प्रोडक्शन 17वें निर्देशन को लॉन्च कर रही है। करण ने कहा, ‘मैं हमेशा ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों जैसी कोई फिल्मे बनाना चाहता था जो दर्शकों को हंसाये भी और रुलाये भी। इस वजह से मैंने  यह फिल्म चुनी। यह फिल्म हंसाने के साथ- साथ आपको भावुक भी करेगी। मैं भी दो बच्चों का पिता हूं इसलिए मैं इस फिल्म से एक जुड़ाव महसूस करता हूं। गुड न्यूज मेरे दिल के बहुत ही पास है जिसके क्लाइमेक्स तक मैं रोने भी लगा था।’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सलमान ने इस वजह से मेकर्स को दी बिग बॉस छोड़ने की धमकी,
Next: अभिनेता सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा के रिश्ते को 25 सालफोटो शेयर

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.