Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सलमान ने इस वजह से मेकर्स को दी बिग बॉस छोड़ने की धमकी,
  • मनोरंजन

सलमान ने इस वजह से मेकर्स को दी बिग बॉस छोड़ने की धमकी,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
hhyji
टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 13’ दर्शकों की पसंद बना हुआ है। सलमान खान अपने अंदाज से शो को मनोरंजक बनाने में कामयाब रहते हैं। यही वजह है कि शो की टीआरपी भी ऊंचाइयां छूती है। मेकर्स को भी सलमान खान के होने की अहमियत अच्छे से पता है तभी वो पिछले 10 सालों से शो को होस्ट कर रहे हैं।

बीच-बीच में ऐसी खबरें आती रही हैं कि सलमान अब शो को होस्ट नहीं करेंगे लेकिन हर सीजन में मेकर्स उन्हें मनाने में कामयाब रहते हैं। बीते रविवार ‘बिग बॉस’ के मंच पर ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद सलमान खान ने खुलेआम शो को छोड़ने की धमकी दे डाली।

दरअसल, ‘बिग बॉस’ के मंच पर फिल्म ‘पागलपंती’ की टीम के सदस्य अनिल कपूर, पुलकित सम्राट, उर्वशी रौतेला और कृति खरबंदा पहुंचे थे। सेट पर काफी मस्ती की गई। एक टास्क के दौरान उर्वशी अनिल कपूर से पूछती हैं कि सलमान खान ‘बिग बॉस’ के अभी तक कितने सीजन होस्ट कर चुके हैं। जिसका उन्होंने बिल्कुल सही जवाब दिया- दस।

अनिल कपूर के जवाब के बाद सलमान खान कहते हैं कि ‘हां मैं दस सीजन कर चुका हूं। बहुत हो गया। लास्ट सीजन है ये। जब तक ये प्राइस नहीं बढ़ाएंगे कुछ नहीं करूंगा मैं। बस बहुत हो गया। ये आखिरी सीजन है।’ हालांकि सलमान ने ये बातें मजाक में कहीं लेकिन उनकी बातें सुन दर्शक भी एक बार जरूर हैरान हो गए होंगे।

बता दें कि इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ के घर से अरहान खान बेघर हो गए। इस दौरान उनकी खास दोस्त रश्मि फूट-फूटकर रो पड़ीं। अरहान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में गए थे। वो केवल दो हफ्ते ही घर में टिक सके।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पिता का 90 साल की उम्र में सोमवार को निधन
Next: अक्षय कुमार की इस साल की चौथी फिल्म ‘गुड न्यूज’ का ट्रेलर रिलीज

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.