Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ मालदीव्स में काटा केक, पार्टी के दौरान रोमांटिक हुआ कपल, तस्वीरें हुई वायरल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ मालदीव्स में काटा केक, पार्टी के दौरान रोमांटिक हुआ कपल, तस्वीरें हुई वायरल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 3 मार्च को अपनी पूरी फैमिली के साथ मालदीव्स में अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अब श्रद्धा के खास दिन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा जिसमें वो अपनी फिल्म ‘स्त्री’ के गाने ‘कमरिया’ पर भाई और भाभी के साथ डांस करती नजर आई थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस नई तस्वीर इंस्टाग्राम पर छा गई है। जिसमें वो बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, श्रद्धा कपूर का 34वां बर्थडे उनके लिए काफी यादगार रहा है। क्योंकि एक्ट्रेस अपनी मौसी के बेटे प्रियांक शर्मा की शादी के सिलसिले में पूरे परिवार के साथ मालदीव्स पहुंची हैं और इसी दौरान उन्होंने अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है। वहीं अब वायरल हो रही लेटेस्ट तस्वीरों से साफ हो गया है कि इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी मौजूद थे। जिन्होंने श्रद्धा कपूर के बर्थडे में उन्हें खास सरप्राइज दिया और इस दौरान ये कपल रोमांटिक होते भी देखा गया है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🌀BOLLYWOOD INSTANT UPDATES🌀 (@b0llywood.club)

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ का वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसे बॉलीवुड क्लब नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। जिसे देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही श्रद्धा, रोहन श्रेष्ठ के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकती हैं। खबरों की मानें तो ये दोनों 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि इस रिश्ते से श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर काफी खुश हैं। शादी के बारे में श्रद्धा ने रोहन से बात भी की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सोने- चांदी के वायदा भाव में आई गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं रेट
Next: इमरान की कुर्सी पर लटकी तलवार, मरियम नवाज़ ने पाक सरकार के खिलाफ अव‍िश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की घोषणा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.