Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इमरान की कुर्सी पर लटकी तलवार, मरियम नवाज़ ने पाक सरकार के खिलाफ अव‍िश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की घोषणा की
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

इमरान की कुर्सी पर लटकी तलवार, मरियम नवाज़ ने पाक सरकार के खिलाफ अव‍िश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की घोषणा की

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
ef83a77ed6398f843ee88d821204fba41125ff073b8256188fb4918b6784ad79

पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार पर इन दिनों संकट के बादल मंडरा रहे हैं. पाक में हुए सीनेट चुनाव में पूर्व पीएम व पीपीपी के दिग्गज नेता यूसुफ रजा गिलानी ने इस्‍लामाबाद से जीत हासिल की है. उन्‍हें 169 वोट हासिल हुए. ऐसे में पीएम इमरान खान की पार्टी PTI ने इस्‍लामाबाद की सीट गंवा दी है. यूसुफ रजा गिलानी ने चुनाव में इमरान खान की सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्‍टर शेख को मात दी है.

वहीं अब PDM की नेता मरियम नवाज ने भी इमरान खान सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्‍होंने सरकार के खिलाफ अव‍िश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की भी घोषणा कर दी है. अब इसका फैसला 11 सियासी दलों की बैठक में लिया जाएगा. इसके साथ ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्त मंत्री की शिकस्त के बाद संसद में विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है. बता दें कि इमरान खान के करीबी सहयोगी और वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख बुधवार को सीनेट चुनाव में पूर्व पीएम यूसुफ रजा गिलानी से पराजित हो गए.

इमरान खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख भी हैं. उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी की जीत के लिए व्यक्तिगत रूप से कोशिश की थी. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के दिग्गज नेता गिलानी विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के सर्वसम्मत प्रत्याशी थे. गिलानी की जीत के बाद कई विपक्षी नेताओं ने खान की भारी आलोचना की और मांग की कि उन्हें पीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

Post navigation

Previous: श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ मालदीव्स में काटा केक, पार्टी के दौरान रोमांटिक हुआ कपल, तस्वीरें हुई वायरल
Next: UP: पिता ने पार की क्रूरता की हद, प्यार करने पर बेटी की पिटाई और फिर काट दी गर्दन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.