Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप नहीं धुलने वाले
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप नहीं धुलने वाले

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
preetam_singh_congress

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मात्र नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब तक विपक्ष सरकार के चार साल के कार्यकाल को असफल बता रहा था, अब सत्ताधारी दल के विधायकों ने भी इस पर मुहर लगा दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन भाजपा का अंदरूनी मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है। जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत एवं डबल इंजन वाली सरकार दी, लेकिन कदम-कदम पर जनता को निराशा मिली है। बेरोजगारी से युवा वर्ग निराश है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं।

किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। जिला विकास प्राधिकरण, भू-कानूनों में बदलाव, देवस्थानम बोर्ड का गठन, बढ़ती महंगाई और लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जनता में रोष है। सवालों का जवाब नहीं दे सके मंत्रीगैरसैंण में बजट सत्र में भाग लेकर लौटे प्रीतम सिंह ने कहा कि विपक्ष ने सदन के भीतर जनहित के सभी मुद्दों को मजबूती से उठाया। सरकार की घेराबंदी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में कोई भी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पाया। हर मुद्दे पर या तो हास्यास्पद जवाब मिला या मंत्री घिरते दिखाई दिए।

सदन के भीतर प्रदर्शन देखकर सरकार में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चलने का अंदाजा लग गया था। सरकार द्वारा गैरसैण में 10 दिन के बजट सत्र को मात्र छह दिन में निपटा दिया। अब यह बात साबित हो गई कि भाजपा सरकार का मन गैरसैंण में नहीं लगता।

 

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम शिवराज सिंह चौहान ‘रोको-टोको अभियान’ को प्रभावी तरीके से लागू करने का दिया आदेश
Next: इस दिन है हनुमान जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.