Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शिव और सिद्ध योग में मनेगी महाशिवरात्रि, इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से समस्त व्रतों का मिलेगा पुण्य
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

शिव और सिद्ध योग में मनेगी महाशिवरात्रि, इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से समस्त व्रतों का मिलेगा पुण्य

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images (1)

हर वर्ष फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाई जाती है. इस बार महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021 को मनाई जायेगी. हिंदू पंचांग के अनुसार जब शिवरात्रि त्रिस्पृशा अर्थात त्रयोदशी, चतुर्दशी और अमावस्या के स्पर्श से युक्त होती है, तो उस शिवरात्रि को सबसे उत्तम शिवरात्रि मानी जाती है. संयोग से इस बार की महाशिवरात्रि के दिन अर्थात 11 मार्च को  प्रात:काल त्रयोदशी और दोपहर 2.39 के पश्चात चतुर्दशी तिथि है.

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि जब गुरूवार को पड़े तो इसे अत्यंत शुभ माना जाता है. इसे एश्वर्य योग भी कहा जाता है. इसी दिन शिव और सिद्ध योग के अलावा श्रीवत्स और सौम्य योग भी है, जो कि अत्यंत शुभ फलदायी है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को चंद्रमा सूर्य के काफी करीब होता है. अतः इसी समय जीवन रूपी चंद्रमा का शिवरूपी सूर्य के साथ योग होता है. अतः इस महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अभीष्ट फल देने वाली होती है.

ऐसा माना जाता है कि नदी के तट से लाई गई मिटटी से शिवलिंग बनाकर इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर  सभी प्रकार की मनोकामना पूरी होती है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के अष्ट मूर्तियों को आठ मन्त्रों से पुष्पांजलि देने पर घर के सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं.

प्रचलित मान्यताओं के मुताबिक़ महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. इस दिन वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ उपाय करने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं और आई हुई विपत्तियां भी दूर हो जाती हैं.

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें, उसके बाद बचे हुए कुछ जल को ॐ नमः शिवाय मंत्र के साथ घर में छिडकें. इससे घर में मौजूद सभी प्रकार के दोष खत्म हो जाते हैं.

जो व्यक्ति सालभर कोई व्रत /उपवास नहीं रहता है और वह महाशिवरात्रि का व्रत रखता है तो उसे सभी व्रतों का पुण्य प्राप्त होता है.

शिवरात्रि के दिन जरूरतमंद को भोजन कराने या अन्न आदि दान देने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलती है.

Post navigation

Previous: UK: शिक्षक भर्ती में सरकार आयोग 15 मार्च तक स्थिति स्पष्ट करे, परीक्षा के लिए सरकार ने CTET उत्तीर्ण को माना है पात्रता
Next: कंगना रनौत ने 2024 चुनाव परिणाम को लेकर किया बड़ा दावा, ट्वीट पर फैंस जमकर दे रहे प्रतिक्रियाएं

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.