Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • MP के इंदौर में पुलिस को ‘लूटेरी दुल्हन’ की तलाश, पुरुषों को इस तरह बनाती थी शिकार
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

MP के इंदौर में पुलिस को ‘लूटेरी दुल्हन’ की तलाश, पुरुषों को इस तरह बनाती थी शिकार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (17)

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस एक लुटेरी दुल्हन की खोज कर रही है. जो कुछ समय के लिए दुल्हन बनती है फिर मौका पाकर एक योजना के तहत पति के घर से तमाम सोने, चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती है और अगले शिकार की तलाश में जुट जाती है. महिला के इस अपराध में उसके मौसा- मौसी साथ देते हैं. बताया जा रहा है कि वो अबतक 4 लोगों से शादी कर उनके साथ ठगी कर चुकी है.

बताया जा रहा है कि महिला ने विभिन्न राज्यों में शादी की फिर डरा-धमकाकर पति से रुपये ऐंठे और मौका देखकर घर में रखे सोने, चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर फरार हो गई. इस मामले का खुलासा उस वक़्त हुआ जब इस लुटेरी दुल्हन की शिकायत इंदौर में पलासिया स्थित महिला थाने में की गई. जिसके बाद पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लेते हुए लुटेरी दुल्हन के मौसा और मौसी को सनोरिया को अरेस्ट किया. इस लुटेरी दुल्हन की खोज कई राज्यों की पुलिस कर रही है. दरअसल लुटेरी दुल्हन का हालिया शिकार बने पाली राजस्थान में रहने उमेद सिंह हैं, जिन्होंने पुलिस में तहरीर दी थी. उन्होंने 7 अप्रैल 2016 को आरोपी महिला से बिजासन माता मंदिर में विवाह किया था. शादी के बाद एक तीन साल और एक डेढ़ साल की पुत्री भी है. वो तमिलनाडु में  काम करता है.

पीड़ित ने बताया कि जब उसकी पत्नी दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी, तभी उसकी मौसी कमलाबाई और मौसा राजू ने उसे डिलीवरी के लिए अहमदाबाद बुलाया और मुझ से पैसों की मांग की. शादी के बाद से उसने अपने सास-ससुर के अकाउंट में 6 लाख जमा करा रखे हैं. इसके बाद भी मेरी दोनों बेटियां मुझे देकर चले गए. कुछ दिन ससुराल में रहने का बोलकर पत्नि लक्ष्मीबाई वापस नहीं आई. जब उमेद सिंह अपनी पत्नी को लेने के लिए इंदौर पहुंचा तो पता चला कि उसकी बीवी लक्ष्मीबाई  अहमदाबाद में है और उसने किसी से विवाह कर लिया.  इसके बाद यह बात समने आई कि आरोपी महिला ने मुंबई में एक आदमी से शादी की थी और एक बच्ची को भी जन्म दे चुकी थी और वहां से भी वो ऐसे ही धोखाधड़ी कर भाग खड़ी हुई थी. अब महिला की तलाश में इंदौर पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदीग्राम सीट से बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने पर्चा भरा
Next: दिल्ली के बक्करवाला इलाके में देर रात मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 day ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 1 day ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.