Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के बक्करवाला इलाके में देर रात मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • देश

दिल्ली के बक्करवाला इलाके में देर रात मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
5f3cb9357f4fd

स्पेशल सेल ने बाहरी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में देर रात इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. कमल गहलोत पर दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में विकास मेहता नाम के शख्स की हत्या का आरोप है. कमल ने अक्टूबर 2020 में विकास मेहता को करीब आधा दर्जन गोलियां मारी थी. सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हुआ था जिसके बाद दिल्ली पुलिस की सभी यूनिट को आरोपी की तलाश में लगाया गया था.

मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश पुलिस की जद में

पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी. उसे सूचना मिली थी की कमल गहलोत बक्करवाला इलाके से देर रात गुजरेगा. सूचना मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाकर उसका पीछा किया. देर रात जब कमल गहलोत को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली गहलोत के पैर में लगी. जिसके बाद पुलिस ने उस पर काबू पाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया.

आरोपी ने सनसनीखेज हत्या को दिया था अंजाम

वायरल वीडियो में कमल गहलोत विकास मेहता को कई गोलियां मारते हुए देखा जा सकता है. पुलिस के मुताबिक हत्याकांड दो गैंग की आपस दुश्मनी का नतीजा था. विकास मेहता ने कमल गहलोत के एक साथी की हत्या की थी. उसका लेने के लिए कमल ने विकास की हत्या कर दी. सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कमल विकास को करीब 6 गोलियां मारता है. बाद में विकास मेहता की फोटो भी खींचता है. सनसनीखेज हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस के सामने आरोपी को पकड़ने की चुनौती बढ़ गई थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: MP के इंदौर में पुलिस को ‘लूटेरी दुल्हन’ की तलाश, पुरुषों को इस तरह बनाती थी शिकार
Next: बिहार के सुपौल में बड़ी वारदात, एक परिवार के पांच सदस्‍यों के फंदे से लटके मिले शव, इस तरह चला पता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.