Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आपका आधार कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल, इस तरह कर सकते हैं चेक, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप…
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

आपका आधार कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल, इस तरह कर सकते हैं चेक, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप…

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (26)

आज के समय में अगर आप नया सिम कार्ड खरीदने जा रहे हैं या फिर बैंक में अकाउंट खुलवाने जा रहे हैं तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा अगर PM Kisan या प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए Aadhaar Card की जरूरत होती है। यह 12 अंकों की इस पहचान संख्या की महत्ता को रेखांकित करता है। ऐसे में हमें अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत होती है। ऐसे में यह सुनिश्चत करना भी जरूरी है कि आधार कार्ड का किसी तरह का दुरुपयोग ना हो।

Aadhaar Card जारी करने वाला संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्डधारकों को इस बात की सहूलियत देता है कि वे यह चेक कर सकते हैं कि उनका आधार कार्ड पिछले छह माह में कितनी बार और कहां सत्यापन के लिए यूज किया गया था। इसके जरिए आप 50 ऑथेंटिकेशन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर इस तरह किसी भी तरह के ऐसे इस्तेमाल को चिह्नित कर सकते हैं, जो आपने नहीं किया है।

UIDAI ने इस बाबत ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में कहा गया है, ”आप पिछले 6 माह में 50 आधार ऑथेंटिकेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।”

#UpdateMobileInAadhaar
You can check Aadhaar Authentication History of up to 50 authentications during last 6 months. This may help you notice in case of any unintended authentication entry. Click this link https://t.co/j6YZhe4HYW to check. #Aadhaar #AddMobileToAadhaar pic.twitter.com/dSg8oURU9B

— Aadhaar (@UIDAI) March 9, 2021

आधार कार्ड का ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री प्राप्त करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  • सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/ पर लॉग ऑन करिए।
  • वेबसाइट पर सबसे बाईं ओर ‘My Aadhaar’ का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
  • यहां ‘Aadhaar Services’ के अंतर्गत ‘Aadhaar Authentication History’ का विकल्प दिखेगा।
  • अब आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड डालिए और ‘Send OTP’ पर क्लिक कीजिए।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को डालिए। इसके बाद प्रॉसेस कीजिए।
  • आपको ऑथेंटिकेशन से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: BCCI ने वनडे सीरीज के लिए किया भारतीय टीम की घोषणा, इन तीन नए खिलाड़ियों को मिला अवसर
Next: फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से रातों रात स्टार बनीं थी तनुश्री दत्ता का आज है बर्थडे, जानिए किस वजह से होने पड़ा गंजा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.