Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • BCCI ने वनडे सीरीज के लिए किया भारतीय टीम की घोषणा, इन तीन नए खिलाड़ियों को मिला अवसर
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

BCCI ने वनडे सीरीज के लिए किया भारतीय टीम की घोषणा, इन तीन नए खिलाड़ियों को मिला अवसर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (25)

भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा समय में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, जिसका आखिरी मुकाबला शनिवार 20 मार्च को होना है। इसके बाद अगले सप्ताह से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इसी सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें तीन नए चेहरे शामिल किए हैं।

पुणे में होने वाली तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के लिए बीसीसीआइ ने पहली बार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि क्रुणाल पांड्या को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी टीम में जगह दी गई है। सूर्यकुमार यादव भी पहली बार वनडे टीम में चुने गए हैं।

भारत की वनडे टीम से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को ड्रॉप किया गया है, जबकि रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो गई है। उधर, शादी के कारण अवकाश पर जाने वाले जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वे अब सीधे आइपीएल में खेलते नजर आएंगे। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभी भी फिट नहीं हैं। ऐसे में उनको चोट से उबरने में आसानी होगी और वे भी आइपीएल में खेलते नजर आ सकते हैं।

भारत की वनडे टीम इस प्रकार है

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंग्टन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर।

India vs England ODI Series Schedule 

पहला वनडे मैच – 23 मार्च (मंगलवार)- पुणे में दोपहर 1:30 बजे से

दूसरा वनडे मैच – 26 मार्च (शुक्रवार)- पुणे में दोपहर 1:30 बजे से

तीसरा वनडे मैच – 28 मार्च (रविवार)- पुणे में दोपहर 1:30 बजे से

Post navigation

Previous: यूपी में सड़क पर तड़पते रहे घायल दंपत्ति, अमानवीय लोग बनाते रहे वीडियो
Next: आपका आधार कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल, इस तरह कर सकते हैं चेक, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप…

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.