Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से रातों रात स्टार बनीं थी तनुश्री दत्ता का आज है बर्थडे, जानिए किस वजह से होने पड़ा गंजा
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से रातों रात स्टार बनीं थी तनुश्री दत्ता का आज है बर्थडे, जानिए किस वजह से होने पड़ा गंजा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
2020_11image_15_48_190166216tanu-ll

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का आज जन्मदिन है. वह 37 साल की हो गई हैं. तनुश्री दत्ता का जन्म 18 मार्च 1984 को जमशेदपुर में हुआ था. उन्होंने साल 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म से उन्हें बेहद पॉपुलैरिटी मिली. इस फिल्म में उन्होंने कई ‘इंटिमेट’ और ‘बोल्ड’ सीन दिए. वह रातों रात एक स्टार एक्ट्रेस बन गईं.

‘आशिक बनाया आपने’ का टाइटल ट्रैकबॉलीवुड में अबतक का सबसे बोल्ड सीन है. इसमें तनुश्री दत्ता के साथ इमरान हाशमी थे. गाने में हुए बोल्ड सीन की चर्चा लोगों की जुबां पर था. इस फिल्म के बाद उन्होंने उस वक्त के लगभग हर बड़े एक्टर के साथ काम किया. लेकिन उनकी फिल्में आगे नहीं चल पाई. उन्होंने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया लेकिन पहली फिल्म जितनी सफलता नहीं मिल पाई.

मानसिक तनाव से गुजरने के बाद आध्यात्म की राह

साल 2010 तक वह एक्टिव रहीं और इसके बाद उनकी फिल्मों से दूरी बढ़ती चली गई. इस दूरी ने उन्हें हताश कर दिया और वह डिप्रेशन में चली गईं. इस मानसिक तनाव से बचने के लिए उन्होंने आध्यात्म को चुना. वह कई विपस्सना केंद्रों में गईं. तनुश्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मानसिक तनाव से गुजरते वक्त उनके हाथ सदगुरु की एक किताब लगी.

Happy Birthday Tanushree Dutta: फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से रातों रात स्टार बनीं थी Tanushree Dutta, बाद में इस वजह से होने पड़ा गंजा

बाल मुंडवाए

इस किताब से उन्हें आध्यात्म की बढ़ने की प्रेरणा मिली और इसके बाद वह कोयम्बटूर और लद्दाख समेत कई विपस्सना केंद्रों में गईं. उन्होंने वहां कई महिला संन्यासियों को देखा और इसके बाद उन्होंने अपने बाल मुंडवाने का फैसला किया. तनुश्री ने बताया कि बाल मुंडवाना उनके लिए आसान नहीं था. उनकी मां ने उन्हें गंजा देखा तो वह उदास हो गईं.

अब अमेरिका में रहती हैं तनुश्री

हालांकि गुजरते वक्त के साथ तनुश्री की लाइफ में सबकुछ सामान्य होने लगा. वह साल 2018 से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं. वह अब स्थायी तौर पर अमेरिका में रहती हैं और अक्सर भारत आना-जाना करती हैं.

Post navigation

Previous: आपका आधार कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल, इस तरह कर सकते हैं चेक, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप…
Next: दिग्विजय ने सिंधिया पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस में महाराज थे, भाजपा ने भाई साहब बना दिया’

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.