Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली में अब रात 9 बजे तक लगवा सकेंगे कोरोना का टीका, सत्येंद्र जैन ने सरकार को बताई योजना
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में अब रात 9 बजे तक लगवा सकेंगे कोरोना का टीका, सत्येंद्र जैन ने सरकार को बताई योजना

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनज़र केजरवील सरकार भी सतर्क हो गई है. बीते दिन यहां 813 नए केस दर्ज किए गए हैं. दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 80 हजार के लगभग टेस्ट रोज हो रहे हैं, जो राष्ट्रीय औसत के पांच गुना से भी अधिक हैं. हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं. जिस तरह ट्रेसिंग की जा रही है, लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है, उससे लगता है कोरोना जल्द नियंत्रण में आ जाएगा.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि जिस प्रकार केस बढ़ रहे हैं, उसी तरह कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं. वहीं टीकाकरण का समय भी बढ़ा दिया गया है. अभी तक सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होता था, किन्तु अब इसका समय बढ़ाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया गया है.  कारण ये भी है कि लोग पंजीकरण कराने के बाद किसी काम में फंसने के कारण नहीं आ पाते थे. ऐसे में कई ऐसे लोग भी थे, जो टीकाकरण कराना चाहते हैं, लेकिन पंजीकरण नहीं करा पाए थे. तो ऐसे लोग 3 बजे से लेकर रात 9 बजे तक बिना पंजीकरण के जा सकते हैं और तत्काल टीकाकरण करा सकते हैं. इसीका परिणाम रहा कि कल सबसे अधिक 46 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है.

सत्येंद्र जैन ने कहा कि अभी टीकाकरण का असर उस समय दिखाई देगा, जब बड़ी संख्या में लोग टीका लगवा चुके होंगे. उन्होंने कहा कि अभी टीकाकरण केंद्र नहीं बढ़ाए जाएंगे, किन्तु वैक्सीनेशन के लिए टाइमिंग बढ़ा दी गई है. यदि लोग अपना आधार कार्ड या अन्य कोई आईडी प्रूफ लेकर जाएंगे, तो उन्हें तुरंत ही टीका लगा दिया जाएगा.

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश के तीनों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगा नाईट कर्फ्यू
Next: T20 सीरीज के फाइनल में ये खिलाड़ी थे ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के थे असली दावेदार, लेकिन इसने मारी बाजी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.