Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पंचायत चुनाव की सरकार की जोरदार तैयारी, 12 घंटों के भीतर 56 डिप्टी एसपी अफसरों का हुआ तबादला
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

पंचायत चुनाव की सरकार की जोरदार तैयारी, 12 घंटों के भीतर 56 डिप्टी एसपी अफसरों का हुआ तबादला

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (14)

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही अपनी तैयारी मुस्तैद कर रही है। सरकार ने इसी शुरुआत पुलिस विभाग में तबादलों से की है। सोमवार सुबह 56 डिप्टी एसपी का तबादला किया गया। इससे पहले शासन ने रविवार रात को दस अपर पुलिस अधीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला गया था।

त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले चल रहे हैं। दो दिन में 66 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। सोमवार को जारी तबादलों की सूची में 56 डिप्टी एसपी का कार्यक्षेत्र बदला गया है। दो दिन में बड़े पैमाने पर हुए तबादले को लेकर पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।

माना जा रहा है कि सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपनी जोरदार तैयारी कर रही है, इसी कारण इन अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।

जबकि पुलिस विभाग के आलाधिकारियों का कहना है कि ये सामान्य तबादले की प्रक्रिया थी उसी के तहत तबादले किए गए हैं। सोमवार को जारी 56 डिप्टी एसपी के तबादले की सूची में विक्रमजीत को डीएसपी बलिया बनाया गया है।

इसके साथ उमाशंकर उत्तम को डीएसपी मऊ, राकेश कुमार सिंह डीएसपी मुजफ्फरनगर, बृजमोहन गिरी डीएसपी आगरा तथा अशोक कुमार सिंह डीएसपी भदोही के पद पर तैनात किया गया है।

साधू राम डीएसपी इटावा, अनिल कुमार डीएसपी सीबीसीआइडी, मेरठ, वीरेंद्र प्रताप सिंह डीएसपी सीबीसीआइडी वाराणसी तथा राजेंद्र कार को डिप्टी एसपी पीएसी मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।

तबादला सूची: विक्रमाजीत सिंह डीएसपी बलिया, उमाशंकर उत्तम डीएसपी मऊ, राकेश कुमार सिंह डीएसपी मुजफ्फरनगर, ब्रजमोहन गिरी डीएसपी आगरा, अशोक कुमार सिंह डीएसपी भदोही, साधुराम डीएसपी इटावा, अनिल कुमार डीएसपी सीबीसीआईडी मेरठ सेक्टर, शिव प्रताप सिंह डीएसपी अलीगढ़, नागेंद्र यादव सहायक सेनानायक 36 वीं पीएसी वाराणसी, राजकुमार मिश्रा डीएसपी बरेली, वीरेंद्र प्रताप सिंह डीएसपी सीबीसीआईडी वाराणसी सेक्टर, अजय कुमार सिंह डीएसपी गोरखपुर, देवेंद्र कुमार फस्र्ट सहायक सेनानायक 23वीं पीएसी मुरादाबाद, सुनील दत्त दुबे डीएसपी महाराजगंज, ब्रह्मपाल सिंह द्वितीय सहायक सेनानायक 47वीं पीएसी गाजियाबाद अरविंद कुमार डीएसपी शाहजहांपुर, अशोक कुमार सिंह पंचम सहायक सेनानायक 36वीं पीएसी वाराणसी, राकेश सिंह डीएसपी संभल, अशोक कुमार पांडे सहायक सेनानायक 30 वीं पीएसी गोंडा, ओंकार नाथ शर्मा डीएसपी रामपुर, अजय कुमार चतुर्थ सहायक सेनानायक 15वीं पीएसी आगरा, सुनील कुमार त्यागी डीएसपी एटा, प्रभात कुमार वर्मा मंडल अधिकारी अलीगढ़, वैद्यनाथ प्रसाद डीएसपी बरेली, महेश चंद्र गौतम डीएसपी मुरादाबाद, रामशरण सिंह सहायक सेनानायक 27वीं पीएसी सीतापुर, परशुराम सिंह डीएसपी कानपुर देहात, उम्र दराज खान सहायक सेनानायक 39वीं पीएसी मिर्जापुर, अजय कुमार डीएसपी बरेली, ओम प्रकाश आर्य सहायक सेनानायक 45वीं पीएसी अलीगढ़, नेत्रपाल सिंह डीएसपी मथुरा, सतीश कुमार सहायक सेनानायक 41वीं पीएसी गाजियाबाद,, संजीव कुमार सिंह डीएसपी रामपुर, उत्तम सिंह सहायक सेनानायक 38वीं पीएसी अलीगढ़, सुनील दत्त डीएसपी पीलीभीत तथा विजय आनंद शाही डीएसपी गाजीपुर।

10 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले: शासन ने रविवार देर रात 10 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से एएसपी/स्टाफ अफसर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन स्थानांतरित अरुण कुमार दीक्षित का तबादला रद करते हुए उन्हें 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ का उप सेनानायक बनाया गया है। उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के पद पर तैनात चंद्र प्रकाश शुक्ला को एएसपी/स्टाफ अफसर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन बनाया गया है। इसके साथ अवनीश कुमार मिश्रा को अंबेडकरनगर से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, संजय राय को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से अंबेडकरनगर, रवींद्र कुमार सिंह को बस्ती से अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ तथा दीपेंद्र नाथ चौधरी को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से बस्ती भेजा गया है।

विजय कुमार त्रिपाठी को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के पद पर तैनात किया गया है। उप सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर रहे पुत्तू राम को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ भेजा गया है। राजधारी चौरसिया को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से गाजीपुर भेजा गया है। एएसपी ग्रामीण गाजीपुर रहे अनिल कुमार झा को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भगवान शिव और माता पार्वती का जाने कैसे हुआ विवाह जाने पौराणिक कथा। ..
Next: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना ने एक बार फिर पसारे अपने पैर संक्रमितों की संख्या हुई 141

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.