Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवा चलने से फसलें हुई बर्बाद
  • देश

राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवा चलने से फसलें हुई बर्बाद

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
kanpurdehat_6040762-m

राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार देर रात तेज हवाओं के साथ आंधी आई. आंधी आने के कुछ देर के बाद हल्की बारिश भी हुई है. इससे आसमान में छाई धूल पानी की बूंदों के साथ जमीन पर गिर गई.

वहीं, बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुल गई है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. जानकारी के मुताबिक, श्रीगंगानगर में देर रात धूल भरी आंधी चलने से आसमान में धूल का गुबार छा गया. बाद में बारिश भी हुई. इससे मौसम सुहाना हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, श्रीगंगानगर में आंधी ने तबाही भी मचाई है. देर रात आए तेज तूफान से कई जगह नहरें टूटने की खबर है. साथ ही कई जगह पेड़ गिरने से नहरें भी ओवरफ्लो हो गईं. इसके अलावा सड़कों पर भी गिरे पेड़ों की वजह से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है.

तेज आंधी से कई कच्चे घरों की छत भी हवा के साथ उड़ गई. इसी तरह हनुमानगढ़ में भी आंधी से काफी नुकसान हुआ है. आंधी से कई जगह फसलें बर्बाद हो गईं तो कई जगह पेड़ और बिजली के खम्भे भी उखड़ गए.

इससे बिजली की सप्लाई ठप हो गई. वहीं, जैसलमेर जिले में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. बॉर्डर स्थित तनोट में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई. साथ ही तेज हवा चलने से फसलें भी बर्बाद हो गईं.

इससे पहले राजस्थान में 21 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की बात कही गई थी. इससे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है.

यह सर्कुलेशन 24 मार्च तक हरियाणा की ओर रुख करेगा. 23 मार्च तक प्रदेश में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में मौसम बदल बदल गया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में कोरोना की तीन गुना रफ़्तार हुई तेज
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिए निर्देश। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.