Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिए निर्देश। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए दिए निर्देश। ….

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
23_12_2020-chief_minister_yogi_adityanath_21197221

कोरोना वायरस के एक बार फिर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अलर्ट हो गए हैं. सोमवार की शाम को उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें उन्होंने होली

पंचायत चुनाव और दूसरे राज्यों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की स्थिति के मद्देनजर विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए. इसी कड़ी में योगी सरकार ने होली के अवसर पर होने वाली किसी भी प्रकार के पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं रेन डांस पार्टी व शराब पार्टी पर पूरी तरह से बैन लगाने के निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा. सीएम ने कहा कि बिना स्थानीय प्रशासन की पूर्वानुमति के कोई भी जुलूस या सार्वजनिक समारोह आयोजित न किए जाएं.

साथ ही कोरोना टीकाकरण का काम पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाए. उन्होंने गांवों में ग्राम पंचायत स्तर और शहरों में वॉर्ड स्तर पर नोडल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए हैं. वहीं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्व व त्योहारों को शांति पूर्वक मनाया जाए.

बता दें कि यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 542 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3396 पहुंच गई है. संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 8760 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है. दरअसल, हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का पर्व मनाया जाता है. होली का पर्व मुख्य रूप से रंगों का त्योहार है.

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 28 मार्च 2021 को देर रात 03:27 बजे से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 मार्च 2021 को रात 12:17 बजे तक
होलिका दहन रविवार, 28 मार्च 2021
होलिका दहन मुहूर्त- शाम 6:37 से रात 08:56

Post navigation

Previous: राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवा चलने से फसलें हुई बर्बाद
Next: राजधानी लखनऊ व आस-पास के जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.