Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान में कोरोना की तीन गुना रफ़्तार हुई तेज
  • देश
  • स्वास्थ्य

राजस्थान में कोरोना की तीन गुना रफ़्तार हुई तेज

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (7)

राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर में नए मरीजों की संख्‍या में तीन गुना रफ़्तार से बढ़ोतरी हो रही है. 33 दिन में प्रतिदिन मरीज 60 से बढ़कर 602 तक पहुंच गई है जबकि प‍िछले साल 92 दिन में मरीजों की संख्‍या 60 से बढ़कर 600 हुई थी.

वहीं कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच जयपुर में आज यान‍ी मंगलवार को कृषि कानूनों के खिलाफ किसान महापंचायत होने जा रही है, जिसमें करीब एक लाख की भीड के इक्‍ट्ठा होने का दावा क‍िया जा रहा है.

किसानों की यह महापंचायत जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होगी. कृषि कानूनों के विरोध में इसका आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा क‍िया जा रहा है. इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटीड खरीद का कानून बनाने की भी मांग की जाएगी.

इतना ही नहीं राकेश टिकैत समेत कई बड़े किसान नेता इस महापंचायत को संबोधित करेंगे. शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर आयोजन इस महापंचायत का आयोजन क‍िया जा रहा है.

इससे पहले प्रदेश के कई दूसरे हिस्सों में ऐसी किसान महापंचायतों का आयोजन क‍िया जा चुका है. इस महापंचायत में राकेश टिकैत, युद्धवीर सिंह, अमराराम, चंद्रशेखर रावण (भीम आर्मी) और राजाराम मील शाम‍िल होंगे.

जयपुर, प्रदेश में कोरोना का बढ़ते मामले, प्रदेश में सोमवार को 602 नए मामले सामने आए है., सर्वाधिक कोरोना केस 148 नए मामले जयपुर में सामने आए हैं.

कोटा में 79, उदयपुर में 47, जोधपुर में 53, अजमेर में 11, अलवर में 14,बांसवाड़ा में 12, भीलवाड़ा 28, चित्तौड़गढ़ में 28, डूंगरपुर में 44, राजसमंद में 24, सिरोही में 19 नए मामले आए सामने आए हैं.

राजस्‍थान में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 3.26 लाख के पार पहुंच गई है और राज्य में सैंपलिंग भी 66.57 लाख से ज्यादा हो गई है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 326026 है और सोमवार को रिकॉर्ड 602 पॉजिटिव केस सामने आए हैं.

प्रदेश में कोरोना से अब तक 2803 मरीजों की मौत हो चुकी है और प‍िछले 24 घंटे में कोरोना से 5 मौत हुई हैं जिसमें चित्तौड़गढ़ में 2, जयपुर में 1, उदयपुर में 2 मौत हुई हैं.

प्रदेश में अब तक 319217 केस पॉजिटिव से नेगेटिव व डिस्चार्ज हुए हैं. प्रदेश में अब 4006 एक्टिव केस है और सोमवार को 176 रिकवर व डिस्चार्ज किया गया है

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, केदारनाथ धाम में बर्फबारी, आठ जिलों में बारिश की आशंका
Next: राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवा चलने से फसलें हुई बर्बाद

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.