Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • योगी सरकार ने इस कक्षा तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का लिया निर्णय
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

योगी सरकार ने इस कक्षा तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का लिया निर्णय

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (18)

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए छात्रों को बड़ी राहत दी है। पिछले साल आए कोरोना की वजह से प्रदेश में इस साल तक स्‍कूल नहीं खुल पाए हैं, जिसको देखते हुए यूपी सरकार ने इस साल बिना परीक्षा के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी स्कूल के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्णय किया है।

राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के अपने आदेश के तुरंत बाद यूपी सरकार ने सभी को प्रमोट करने के लिए आदेश जारी किया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने विभिन्न जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है।

हालांकि यह आदेश सिर्फ सरकार द्वारा संचालित स्कूलों के लिए है। राज्य के निजी स्कूलों के लिए कोई आदेश नहीं दिया गया है। साथ ही, नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा।

निर्देश के अनुसार, छात्रों का मूल्यांकन अप्रैल के अंत में पिछली कक्षाओं की दक्षताओं पर किया जाएगा। पहले परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होने वाली थीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली की छुट्टियों के लिए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 24 मार्च से बंद करने का आदेश दिया। अन्य सभी स्कूल और कॉलेज, जिनकी परीक्षा निर्धारित नहीं है, उन्हें 25 मार्च से 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। स्कूल 2020 में कई महीनों तक बंद रहे थे, एक बार फिर से खुलने के बाद इनको फिर से बंद करने का निर्णय किया गया है।

Post navigation

Previous: RCB के इस चैंपियन गेंदबाज की हो रही शादी, IPL के शुरुआती मुकाबले में टीम के साथ नहीं होंगे
Next: प्रयागराज जनपद के हंडिया में जहरीली शराब से एक और मौत, अब तक इतने लोगो की गई जान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.