Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RCB के इस चैंपियन गेंदबाज की हो रही शादी, IPL के शुरुआती मुकाबले में टीम के साथ नहीं होंगे
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

RCB के इस चैंपियन गेंदबाज की हो रही शादी, IPL के शुरुआती मुकाबले में टीम के साथ नहीं होंगे

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
adam-zampa-2

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर पर हर सीजन में फैंस की नजर रहती है। कप्तान विराट कोहली की यह टीम अब तक कोई खिताब नहीं जीत पाई है लेकिन इस बार कुछ नए चेहरों के आने से कहानी अलग हो सकती है। टीम के डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन माइक हेसन ने इस बात की पुष्टी की है कि ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा शादी करने जा रहे हैं। इसी वजह से वह IPL के शुरुआती मुकाबले में टीम के साथ नहीं होंगे।

इस साल के IPL की शुरुआत 9 मई से होने जा रही है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाना है। टूर्नामेंट के शुरू होने में अब बहुत ही कम समय रह गया है। आरसीबी के कैंप को लेकर माइक हेसन ने एक वीडियो जारी किया है। इसी वीडियो से यह बात भी पता चली की टीम के स्पिनर जंपा शादी करने जा रहे हैं। वह टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में मौजूद नहीं होंगे और टीम इसका सम्मान करती है।

RCB’s IPL 2021 Camp and Player Availability

When’s the pre-season camp starting? When are the overseas players arriving? On @myntra presents Bold Diaries, Mike Hesson leaves no room for speculations ahead of #VivoIPL2021.#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #Classof2021 pic.twitter.com/yxBFNYVwW8

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 24, 2021

हेसन ने वीडियो में कहा, “एडम जंपा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह उनके लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय है। एक फ्रेंचाइजी के तौर पर हम इस चीज से वाकिफ हैं और हम सभी इस चीज का सम्मान भी करते हैं साथ ही आशा करते हैं कि उनका यह समय बहुत ही बेहतरीन हो। तो वो हमारे साथ कब तक जुड़ेंगे, एक बार वह जब इन सभी चीजों के बाद तरोताजा महसूस करेंगे तो टीम के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जुड़ जाएंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच इतने रनों से जीता, शिखर धवन ने खेली अहम पारी
Next: योगी सरकार ने इस कक्षा तक के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का लिया निर्णय

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.