Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नाभा जेल ब्रेक केस के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को हांगकांग से भारत लाया
  • देश

नाभा जेल ब्रेक केस के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को हांगकांग से भारत लाया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
76

हांगकांग की कोर्ट ने रोमी के प्रत्यपर्ण के पक्ष में फैसला सुनाया है. पंजाब पुलिस और भारत सरकार के समन्वित प्रयासों के साथ हांगकांग की एक अदालत नाभा जेलब्रेक में एक प्रमुख साजिशकर्ता के प्रत्यर्पण के लिए फैसला सुनाया है. रमनजीत सिंह रोमी कई अन्य बड़े अपराधों में भी आरोपी है. रमनजीत सिंह रोमी अवैध नशे के कारोबार में भी शामिल हैं. उसे जून 2016 में कोतवाली नाभा में गिरफ्तार किया गया था, और उसके कब्जे से नकली क्रेडिट कार्ड और हथियार बरामद किए गए थे.

पंजाब की नाभा जेल से वर्ष 2016 में कैदियों के भागने के सनसनीखेज मामले में फरवरी 2018 में रोमी को हांगकांग से गिरफ्तार किया गया था. उस समय बताया गया था कि रोमी को एक डकैती के सिलसिले में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया था कि पंजाब पुलिस ने उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाया है.

रोमी को इससे पहले 2016 में गिरफ्तार किया गया था. उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया.

उसी दौरान वह हांगकांग भाग गया. रोमी के लापता होने के बाद उसके विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. संदेह है कि वर्ष 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई लक्षित हत्याओं में भी उसकी भूमिका थी. पंजाब पुलिस के मुताबिक वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेखों के संपर्क में था. गुरप्रीत उन 6 लोगों में शामिल था जो नवंबर, 2016 में नाभा जेल से भाग गये थे. गुरप्रीत इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता था. पुलिस का कहना है कि माना जाता है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को इस काम के लिए पैसे उपलब्ध कराये थे.

गौरतलब है कि पुलिस की वर्दी में आए हथियारबंद लोगों के एक समूह ने 27 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल पर हमला किया और वे खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के सरगना हरमिंदर सिंह मिंटू सहित 6 कैदियों को छुड़ाकर ले गए. पुलिस ने बताया कि पुलिस की वर्दी में आए युवकों के एक समूह ने जेल पर हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि जेल से एक खूंखार आतंकवादी सहित 6 कैदी भाग गए. पुलिस के अनुसार जेल से भागे अन्य कैदियों में गैंगस्टर विकी गोंडर, गुरप्रीत शेखों, नीता देओल, विक्रमजीत और आतंकी मिंटू शामिल है.

Post navigation

Previous: आगरा मेंटल हॉस्पिटल (Agra Mental Hospital) परिसर में स्थित पेड़ों से मरीजों की स्वास्थ्य को खतरा
Next: विशेष कार्यक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राजधानी काठमांडू में इसकी शुरुआत की.

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.