Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विशेष कार्यक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राजधानी काठमांडू में इसकी शुरुआत की.
  • विदेश

विशेष कार्यक्रम में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राजधानी काठमांडू में इसकी शुरुआत की.

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
yikuujt

नेपाल (Nepal) में चीनी कचोपा ग्रुप लिमिटेड कंपनी द्वारा निर्मित अपर त्रिशूल 3ए पनबिजली परियोजना (Upper Trishuli 3A Hydroelectric Project) की सोमवार को औपचारिक तौर पर शुरू कर दी गई.

ओली ने प्रधानमंत्री भवन में 60 मेगावाट पनबिजली उत्पादन परियोजना के प्रतीकात्मक बटन को दबाकर इसका उद्घाटन किया और दूसरे अधिकारियों के साथ परियोजना के वीडियो को देखा.

ओली ने कहा कि अपर त्रिशूल पनबिजली के इस्तेमाल से देश में बिजली के आयात में कमी आएगी और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी. औद्योगीकरण और कृषि आधुनिकीकरण को इससे मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि अन्य निमार्णाधीन पनबिजली परियोजनाओं के पूरा होने के बाद नेपाल का अर्थतंत्र उन्नत होगा.

अपर त्रिशूल पन बिजलीघर चीन सीमा से लगे नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र रसुवा क्षेत्र में स्थित है. यह चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के सीमावर्ती चिलोंग कांउटी से 32 किमी दूर है.

इस पन बिजलीघर में कुल दो जेनरेटर सेट हैं. हर एक की उत्पादन क्षमता 30 मेगावाट है. इस परियोजना के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की धनराशि का निवेश किया गया. इस वर्ष मई और अगस्त महीने में दोनों जेनरेटर सेट का संचालन शुरू हुआ. बताया गया है कि इस पन बिजलीघर से नेपाल में करीब आठ प्रतिशत की बिजली मांग पूरी होगी. इस परियोजना का निर्माण जून 2011 में शुरू हुआ.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाभा जेल ब्रेक केस के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह रोमी को हांगकांग से भारत लाया
Next: उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान कहा….

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.