Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के आरा जिले में शौच के लिए किशोर की हत्या से मचा हड़कंप
  • क्राइम
  • देश
  • बिहार

बिहार के आरा जिले में शौच के लिए किशोर की हत्या से मचा हड़कंप

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (5)

बिहार के आरा जिले में बीती रात शौच के लिए किशोर को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद आननफानन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए

उसे पटना रेफर कर दिया घटना जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव की है. बता दें कि जख्मी युवक को पेट के दाहिने साइड निचले हिस्से में गोली लगी है, जो अंदर ही फंसी हुई है.

जख्मी किशोर की पहचान काउप गांव निवासी अनिल पासवान का 20 साल के बेटे गुलशन भारती के रूप में की गई है. घटना के संबंध में जख्मी के परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम जब किशोर शौच के लिए गांव से कुछ दूर बधार की ओर जा रहा था, तभी संदेहास्पद स्थिति में उसे गोली लग गई, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

वहीं, जख्मी के चचेरे भाई उज्जवल भारती ने बताया कि वो अपने दो साथियों के साथ शौच के लिए बधार की ओर जा रहा था. इसी बीच अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी. अभी तक घटना का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में आये कोरोना के 24 घंटे में लगभग 56 हजार 211 नए मामले सामने
Next: उत्तर प्रदेश : मथुरा में अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस पर हुआ हमला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.