Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Xiaomi ने लेटेस्ट Mi 11 5G सीरीज को किया लॉन्च जाने फ़ोन के स्पेसिफिकेशंस
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

Xiaomi ने लेटेस्ट Mi 11 5G सीरीज को किया लॉन्च जाने फ़ोन के स्पेसिफिकेशंस

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

चीन की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Xiaomi ने अपनी लेटेस्ट Mi 11 5G सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन नए स्मार्टफोन Mi 11 Ultra, Mi 11 Pro और Mi 11 Lite 5G को ग्लोबल मार्केट में उतारा है.

इन स्मार्टफोन्स को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था. हालांकि अभी ये भारत में लॉन्च नहीं किए गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि ये जल्द ही भारतीय बाजार में भी एंट्री कर सकते हैं. इन स्मार्टफोन्स के अलावा शाओमी ने अपना नया Mi स्मार्ट बैंड 6 भी पेश किया गया है.

Xiaomi Mi 11 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
Mi 11 Ultra में 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. ये फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. Mi 11 Ultra ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.

कैमरा
फोटोग्राफी की बात करें तो Mi 11 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल सैमसंग GN2 वाइड-एंगल सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया गया है.

इसके अलावा दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 अल्ट्रा-वाइड एंगल और टेली मैक्रो कैमरा सेंसर है. पावर के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W चार्जर के साथ आती है.

Xiaomi Mi 11 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Mi 11 Pro में 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये फोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.

कैमरा
कैमरे की बात करें तो Xiaomi Mi 11 Pro में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. फोन में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकंडरी कैमरा लेंस है. साथ ही 8 मेगापिक्सल टेली-मैक्रो लेंस भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

Xiaomi Mi 11 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi Mi 11 Lite 5G में 6.55-इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 780G प्रोसेसर से लैस है.

शाओमी के इस फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. सिट्रस येलो, मिंट ग्रीन और ट्रफल ब्लैक कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी दिया गया है.

इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है. पावर के लिए फोन में 4,250mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : मथुरा में अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारने गई पुलिस पर हुआ हमला
Next: मध्य प्रदेश के भोपाल में गर्मी ने ढाया कहर अधिकतम तापमान 41 डिग्री हुआ दर्ज

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.