Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गन्ने के रस का सेवन करना होता है गर्मी में बहुत फायदेमंद
  • जीवन शैली
  • देश

गन्ने के रस का सेवन करना होता है गर्मी में बहुत फायदेमंद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

गर्मी में ताज़गी और ठंडक के लिए लोग कई तरह की कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं, जिससे कुछ पलों के लिए आपको गर्मी से तो राहत मिल जाती है लेकिन सेहत को कोई फायदा नहीं मिलता है.

ऐसे में अगर किसी और ड्रिंक की जगह गन्ने के रस का सेवन किया जाये, तो आपको ताज़गी और गर्मी से राहत तो मिलेगी ही, आपकी सेहत को भी कई तरह के फायदे होंगे. आइये, जानते हैं गन्ने के रस का सेवन करने से किस तरह के फायदे शरीर को हो सकते हैं.

पीलिया की बीमारी को दूर करने में गन्ने के रस का सेवन बहुत फायदा करता है. इसके लिए आप कुछ दिनों तक लगातार रोज़ाना एक गिलास ताज़ा गन्ने का रस पिएं.

वजन कम करने के लिए भी गन्ने के रस का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है. इसमें फाइबर की मात्रा काफी होती है जो पेट को काफी देर तक भरा हुआ महसूस करवाती है. जिससे आप कुछ और नहीं खाना चाहते.

डायबिटीज़ के मरीज़ भी गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं. इस रस में आइसोमाल्टोज नाम का तत्व होता है जिसमें ग्लाइसेमिक की मात्रा कम होती है. इसकी वजह से ये नुकसान नहीं करता है.

गन्ने के रस का सेवन कई तरह के बैक्टीरियल व वायरल संक्रमण से बचाने में हमारी मदद करता है. साथ ही इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बढ़ती है.

जुकाम और फ्लु जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी गन्ने के रस का सेवन काफी मदद करता है.साथ ही ये टॉन्सिल्स की दिक्कत को भी कम करने में सहायक है. बस इसका सेवन बिना बर्फ के करने की ज़रूरत है.

अगर आपके नाखून बहुत रूखे हैं और बार-बार टूटते हैं तो इस दिक्कत को दूर करने के लिए आप गन्ने के रस का सेवन कुछ दिनों तक लगातार कर सकते हैं.

चेहरे पर झुर्रियों और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए गन्ने के रस का सेवन करना फायदेमंद होता है. इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में सहायता करते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या आप जानते है की टेस्‍टी पोहा ब्‍लड शुगर को रखता है ठीक ?
Next: यूपी सरकार का ऐलान, टीकाकरण के लिए सरकारी कर्मियों को मिलेगा अवकाश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.