Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • यूपी सरकार का ऐलान, टीकाकरण के लिए सरकारी कर्मियों को मिलेगा अवकाश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

यूपी सरकार का ऐलान, टीकाकरण के लिए सरकारी कर्मियों को मिलेगा अवकाश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

देश में अन्य राज्यों की तरह अब उत्तर प्रदेश में भी तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जांच बढ़ाने और निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय करने के साथ ही फैसला किया गया है। कोरोना टीकाकरण को लेकर भी उम्मीद से कम उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना टीकाकरण के लिए जो लक्ष्य है, उसकी तुलना में जनता में जागरूकता कुछ कम नजर आ रही है। अब टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए सरकार ने नया तरीका सोचा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि टीकाकरण कराने वाले सरकारी कर्मी को अवकाश दिया जाए। इसी तरह निजी क्षेत्र के कर्मियों के लिए भी टीका लगवाने के लिए अवकाश की व्यवस्था करें।

चार अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल : कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण एक बार फिर योगी सरकार की चिंता बढ़ा दी है। होली पर कक्षा आठ तक के जो स्कूल 31 मार्च तक के लिए बंद किए गए थे, वह अब रविवार यानी चार अप्रैल तक बंद रहेंगे। अन्य शैक्षिक संस्थान कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ खोले जाएंगे। पिछले दिनों होली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया था कि कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 24 से 31 मार्च तक, जबकि मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज छोड़कर बाकी सभी शिक्षण संस्थान 25 से 31 तक बंद रहेंगे। उस आदेश के मुताबिक, सभी शिक्षण संस्थान एक अप्रैल यानी गुरुवार से खुलने थे, लेकिन तमाम सावधानियों और सतर्कता के बावजूद कोरोना के केस भी बढ़ रहे हैं।

शिक्षण संस्थान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से करें पालन : मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि कुछ जिलों में संक्रमण के अधिक मामलों को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि कक्षा आठ तक के सभी स्कूल अगले रविवार यानी चार अप्रैल तक बंद रहेंगे। वहीं, अन्य शिक्षण संस्थान कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ खोले जाएंगे। शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा सभी वार्ड और ब्लॉक में निगरानी समितियों की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। त्योहार पर दूसरे राज्यों से आने वालों की कान्टेक्ट ट्रेसिंग, जांच आदि गंभीरता से कराने के लिए कहा गया है।

स्थानीय जरूरत देख बढ़ाएं कोविड अस्पताल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों को पूरी क्षमता से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि इन अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में मेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवा, मेडिकल उपकरणों तथा बैकअप सहित ऑक्सीजन की उपलब्धता रहे। स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन करते हुए जरूरत के अनुसार कोविड अस्पतालों की संख्या में वृद्धि की जाए। इसके तहत पहले चरण में सरकारी अस्पतालों को डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के रूप में फिर सक्रिय किया जाए। साथ ही बालिका संरक्षण गृह, अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम, आवासीय विद्यालयों आदि में फोकस टेस्टिंग के साथ ही संदिग्ध मामलों में आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कराने के लिए भी कहा गया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गन्ने के रस का सेवन करना होता है गर्मी में बहुत फायदेमंद
Next: दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नंदू गिरोह के दो बदमाशों को किया अरेस्ट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.