Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल: मुख्यमंत्री
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल: मुख्यमंत्री

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
1617126437813165-0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल (आई0जी0आर0एस0) तथा ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076’ के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में लोक शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों के निस्तारण का मुख्य आधार शिकायतकर्ता की सन्तुष्टि होना चाहिए। इसके दृष्टिगत जनसमस्या के समाधान के पश्चात शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त किया जाए। इस कार्य की नियमित माॅनीटरिंग करते हुए जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी

अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: बिहार में कोरोना का तांडव 600 से ज़्यादा कोरोना के मिले मरीज
Next: मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये

Related Stories

WhatsApp Image 2026-11-21 at 1.48.26 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Sarvoday Times 5 hours ago 0
Capture-780x457
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कार्तिक मेला: दो दिसंबर तक फुल हुए रामलला के ऑनलाइन वीआईपी दर्शन पास

Sarvoday Times 18 hours ago 0
images (43)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सीएम योगी की मौजूदगी में अयोध्या से नेपाल के जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.