Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिहार में कोरोना का तांडव 600 से ज़्यादा कोरोना के मिले मरीज
  • देश
  • बिहार
  • स्वास्थ्य

बिहार में कोरोना का तांडव 600 से ज़्यादा कोरोना के मिले मरीज

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 0 comments
download (19)

बिहार में कोरोना का मामला बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 72 घंटे में ही बिहार में 600 से ज़्यादा कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं. जानकारी के अनुसार 70 प्रतिशत वैसे लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं जो बिहार के बाहर से आ रहे हैं.

नए मिले कोरोना संक्रमितों में अधिकतर कोरोना संक्रमित महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, दिल्ली (नोएडा), पंजाब, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से आने वाले हैं. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार सरकार और स्वास्थ विभाग भी चिंतित है. हालांकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार में फिलहाल लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है.

बता दें कि राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1487 हो गई है. दस दिन पहले 19 मार्च को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 436 थी. दस दिनों में राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों में 1051 की बढ़ोतरी हो गयी.

इस दौरान नये कोरोना संक्रमितों की लगातार पहचान होने से कोरोना संक्रमण के दायरे में विस्तार हुआ है. बिहार में पिछले 24 घंटे में 29224 सैंपल की जांच हुई है. बिहार में संक्रमित लोगों का रिकवरी रेट 98.86 फ़ीसदी है जबकि राष्ट्रीय औसत 94.18 प्रतिशत है.

गौरतलब है कि होली के मौके पर राज्य में लौटने वाले व्यक्तियों की कोरोना जांच को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया. 28 मार्च को जहां 65,104 सैंपलों की कोरोना जांच की गयी, वहीं, 29 मार्च को 70,062 सैंपलों की कोरोना जांच की गयी. राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना जांच की गयी.

Post navigation

Previous: दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नंदू गिरोह के दो बदमाशों को किया अरेस्ट
Next: लोक शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल: मुख्यमंत्री

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.