Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फॉक्सवैगन ने उठाया एसयूवी Taigun से पर्दा जाने डिजाइन में क्या है खास ?
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस

फॉक्सवैगन ने उठाया एसयूवी Taigun से पर्दा जाने डिजाइन में क्या है खास ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Volkswagon-Taigun-SUV-1137x720

जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने आधिकारिक तौर पर आज अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी Taigun से पर्दा उठा दिया है, इस कार को सबसे पहले फरवरी 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि Taigun कंपनी की 2.0 स्ट्रेटेजी के तहत लॉन्च होने वाली पहली ‘Made in India’ कार होगी। जिसे अगस्त के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लांचिंग तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।

Taigun नाम को कंपनी ने नार्थ अमेरिका में Taiga forest के नाम पर रखा है। SUV में कंपनी की नए डिज़ाइन एलिमेंट्स को दिया गया है जो कि T-Roc से मेल खते हैं। डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट में VW स्लैटेड ग्रिल दी गई है

जो कि स्लिक दिखने वाले एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी DRLs द्वारा फ्लैंक की गई है। फॉग लैंप केसिंग पर क्रोम केसिंग दी गई है। इसके साथ ही इसमें 17 इंच के डुअल टोन एलॉय व्हील मलिते हैं।

रियर में दोनों तरफ एलईडी टेल लाइट्स को बूट की लंबाई के पार चलने वाली एक एलईडी स्ट्रिप से जोड़ा गया है। इसमें क्रोम डोर हैंडल, सिल्वर रूफ रेल और ब्लैक-बी-पिलर्स दिए गए हैं।

इस कार को कंपनी इस साल त्योहारी सीजन से पहले लॉन्च कर सकती है, जो भारतीय बाजार में लॉन्च के बाद हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के साथ अपकमिंग स्कोडा कुशाक को टक्कर देगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 10 लाख के आसपास तय की जा सकती है। Volkswagen Taigun की बिल्ड क्वालिटी कंपनी के लोकप्रिय प्रोडक्ट पोलो और वेंटो से ज्यादा मजबूत है। साथ ही माना जा रहा है कि इसमें 4×4 विकल्प का कंपनी का कोई प्लान नहीं है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजधानी लखनऊ के बीबीडी कॉलेज के पास लगी आग से मचा हड़कंप
Next: पंजाब सरकार मुझे फंसा रही है, मैं निर्दोष हूं : मुख़्तार अंसारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.