Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विश्व भारती के वाइस चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांगी मदद
  • दिल्ली
  • देश

विश्व भारती के वाइस चांसलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांगी मदद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (14)

विश्व भारती के वाइस चांसलर बिद्युत चक्रवर्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखकर अपने व अपने परिवार के लिए सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है. बिद्युत चक्रवर्ती ने टीएमसी नेता से मिली कथित धमकी के बाद प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है. प्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होते हैं.

इस पत्र में चक्रवर्ती ने टीएमसी के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल पर पर धमकी देने की आरोप लगाया है. प्रधानमंत्री को भेजी गई इस चिट्ठी में बिद्युत चक्रवती ने लिखा है कि तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने उन्हें विधानसभा चुनाव के बाद भयानक परिणाम भुगतने की धमकी दी.

चक्रवर्ती ने पत्र में लिखा है कि अनुब्रत मंडल की धमकी देते हुए कहा वह, उन्हें ऐसा सबक सिखायेगा, जिसे वे जीवन भर याद रखेंगे चक्रवर्ती ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परिसर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने, उनके व उनके परिवार की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं जाएं.

अनुब्रत मंडल ने 23 मार्च को एक जनसभा में कहा था कि विश्वभारती के कुलपति की कुर्सी पर एक पागल व्यक्ति बैठा है. इसके जवाब में चक्रवर्ती ने कहा था विश्वभारती चोरों और डकैतों का अड्डा बन गई है.

अन्यथा, कैसे (टीएमसी नेता) अनुब्रत मंडल वीसी को पागल कहकर भाग जाते हैं केंद्रीय विश्वविद्यालय को बंद करने की धमकी देने से संबंधित बिद्युत चक्रवर्ती की एक कथित ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी.

ताजा विवाद पर तृणमूल नेता अनुब्रत मंडल का कहना है कि उन्होंने किसी को कोई धमकी नहीं दी है. केवल चक्रवर्ती के खिलाफ स्थानीय लोगों के बढ़ते गुस्से को दर्शाया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर : 1061 जगहों पर टीकाकरण अभियान को एक साथ किया गया शुरू
Next: केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सीएम योगी ने सभा को किया संबोधित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.