Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भज्जी बोले- पिंक गेंद से खतरनाक साबित होंगे कलाई स्पिनर,
  • खेल

भज्जी बोले- पिंक गेंद से खतरनाक साबित होंगे कलाई स्पिनर,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
dyhyh
टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि ईडन गार्डन की दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से अंगुली के स्पिनरों की तुलना में कलाई के स्पिनरों की गेंद को समझना अधिक मुश्किल होगा। भारत अपना पहला दिन-रात्रि टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन में शनिवार से खेलेगा और इसे लेकर काफी उत्सुकता है कि गुलाबी गेंद कैसा बर्ताव करेगी। हरभजन ने कहा कि अगर आप देखोगे तो कलाई के स्पिनर फायदे की स्थिति में हैं, क्योंकि गुलाबी गेंद में सीम को देखना (काले धागे के कारण) काफी मुश्किल होता है।’

भारत के पास कुलदीप यादव के रूप में कलाई का स्पिनर है, लेकिन हरभजन चयन मामलों पर बात नहीं करना चाहते। हरभजन ने कहा कि यह टीम प्रबंधन का फैसला होगा और मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। हालांकि इससे पहले बांग्लादेश को तेज गेंदबाजी की अनुकूल पिच पर भारतीय गेंदबाजों का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि और साथ ही सभी को पता है कि कोलकाता में सूर्यास्त के समय साढ़े तीन से साढ़े चार के समय तेज गेंदबाज सबसे अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। अगर हमें भविष्य में अधिक दिन-रात्रि के मैच खेलने हैं तो स्पिनरों को लेकर अधिक जानकारी जुटाने की जरूरत है।

हरभजन ने याद दिलाया कि 2016 दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से कुलदीप कितने खतरनाक गेंदबाज बन गए थे। उन्होंने कहा कि अगर आपको दलीप ट्रॉफी याद है तो कोई भी कलाई से कुलदीप की गेंद को प्रभावी तरीके से नहीं समझ पा रहा था। उस टूर्नामेंट में लेग स्पिनरों को काफी विकेट मिले थे।

उन्होंने बताया कि आखिर कलाई के स्पिनर क्यों अधिक प्रभावी होंगे। हरभजन ने बताया कि जब अंगुली का स्पिनर गेंदबाजी करता है तो गेंद सीम के साथ रिलीज की जाती है, जिससे कि टर्न और उछाल मिले। जब आप गुगली करते हो तो सीम को समझना मुश्किल हो जाता है।’ उन्होंने हालांकि कहा कि मुथैया मुरलीधरन जैसे स्पिनर गुलाबी गेंद से काफी प्रभावी हो सकते हैं।

भारत के महानतम स्पिनरों में से एक हरभजन ने कहा, लेकिन मुथैया मुरलीधरन जैसे अपवाद हो सकते हैं जो अंगुली का स्पिनर होने के बावजूद खतरनाक हो सकता है।’ गुलाबी एसजी गेंद हालांकि स्पिनरों के लिए चुनौती हो सकती है, क्योंकि दूधिया रोशनी में इसका रंग बरकरार रखने के लिए रंग की अतिरिक्त परत लगाई गई है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बांग्लादेश के खिलाफ पहले डे-नाइट टेस्ट में अपनी तैयारियों के बारे में बताया
Next: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सबसे सफल कप्तान बनने की राह पर

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.